फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: 60 फीसदी से कम वाले भी बन सकेंगे टीचर, एक और बड़ी छूट

Fri, 07 Oct 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Demo pic
उत्तराखंड के मॉडल स्कूलों में अब 60 फीसदी से कम मेरिट पर भी टीचरों को तैनाती मिल सकेगी। साथ ही अब जहां स्कूल स्थित है, उसी ब्लॉक के टीचर की तैनाती की बाध्यता भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन

2 of 7
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
शासन की ओर से इसका शासनादेश जारी किया गया है। शिक्षा निदेशक ने समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
शिक्षक नौकरी - फोटो : getty
मुख्यमंत्री हरीश रावत की पहल पर हर ब्लॉक में पहले चरण में पांच मॉडल स्कूल खोले गए हैं। इन स्कूलों में टीचरों की तैनाती के लिए शिक्षा विभाग की ओर से उनकी लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

4 of 7
सामान्य वर्ग के लिए 400 रूपए फीस निर्धारित की गई है। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को 100 रूपए फीस देनी होगी। - फोटो : Demo pic
इसके लिए 60 फीसदी कट ऑफ रखी गई थी, लेकिन कई मॉडल स्कूलों को टीचर नहीं मिल पाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले केवल ब्लॉक के ही टीचर की तैनाती के शासनादेश के चलते स्कूलों में टीचरों की तैनाती नहीं हो पाई, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

5 of 7
टीचर - फोटो : demo pic
चयनित टीचरों की तैनाती जनपद के किसी भी ब्लॉक के मॉडल स्कूलों में हो सकेगी। इसमें मेरिट में आने वाले शिक्षकों से पहले विकल्प लिया जाएगा। जो मनचाहे मॉडल स्कूलों में तैनाती पा सकेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
टीचर - फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा अब 60 फीसदी कट ऑफ वाले टीचरों को भी मॉडल स्कूलों में तैनाती मिलेगी। ऐसे टीचरों की अब अवरोही क्रम में तैनाती हो सकेगी। अमर मुख्य सचिव डॉ. रणवीर सिंह की ओर से इसका जीओ जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मॉडल स्कूलों के लिए शिक्षकों के चयन में ब्लॉक के विकल्प की शर्त के चलते कुछ स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई, लेकिन अब ऐसा नही है। रिक्त पर जनपद के किसी भी मॉडल स्कूल में शिक्षक की तैनाती की जा सकेगी। 
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें