दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचकर यहां चल रहे दिल्ली के माध्यमिक और सेकेंडरी विद्यालयों के योग एवं शारीरिक व्यायाम शिक्षकों के योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
विज्ञापन
2 of 7
manish sisodia
उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात करने के बाद योगपीठ के प्रकल्पों का भ्रमण किया। इस दौरान मनीष सिसौदिया ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
3 of 7
yoga
उन्होंने कहा पतंजलि में प्रशिक्षित होकर हमारे शिक्षक अपने विद्यालय के बच्चों को योगाभ्यासी बनाकर भावी दिल्ली को योग-आरोग्य से जोड़ने में सफल होंगे।
4 of 7
बाबा रामदेव
इस अवसर पर बाबा रामदेव ने कहा योगनिष्ठ दिल्ली के माध्यम से भारत के आरोग्यपूर्ण एवं समृद्धशाली राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
5 of 7
yoga
उन्होंने कहा देश को अच्छे इंसानों की जरूरत है, योग से जोड़कर व्यक्ति को अच्छा इंसान बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने कहा कि दिल्ली के लाखों विद्यार्थियों को योग से जोड़ने का दिल्ली सरकार का संकल्प सराहनीय है, इससे हर प्रांत को प्रेरणा लेनी चाहिए।
आचार्य बालकृष्ण ने कहा देश में शिक्षा द्वारा ऐसे चिंतनशील व्यक्तित्वों को गढने की जरूरत है, जो व्यक्तिगत जीवन के साथ समाज व राष्ट्र के समग्र विकास की दृष्टि जगा सकें।