फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 साल बाद केदारधाम में भारत के राष्ट्रपति, देखिए खास तस्वीरें

Thu, 29 Sep 2016 07:59 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
president in kedarnath - फोटो : AmarUjala
आखिर 36 साल बाद बाबा केदारधाम पहुंचकर प्रणब मुखर्जी भारत के ऐसे दूसरे राष्ट्रपति बने हैं जिन्हें बाबा केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

2 of 10
president in kedarnath - फोटो : AmarUjala
इससे पूर्व वर्ष 1977 से 1982 तक देश के राष्ट्रपति रहे स्व. नीलम संजीव रेड्डी वर्ष 1980 में केदारनाथ पहुंचे थे। वे करीब एक घंटा धाम में रहे थे।
विज्ञापन

3 of 10
president in kedarnath - फोटो : AmarUjala
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बुधवार सुबह 8.23 मिनट पर बाबा केदारनाथ के दर्शन करने केदारधाम हेलीपैड पर उतरे। वहां से वह पैदल ही धाम के लिए चल दिए।

4 of 10
president in kedarnath - फोटो : AmarUjala
इस दौरान राष्ट्रपति के साथ उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल, मुख्यमंत्री हरीश रावत और आला अधिकारी चलते रहे।
विज्ञापन

5 of 10
president in kedarnath - फोटो : AmarUjala
राष्ट्रपति के साथ उनके पुत्र और सांसद अभिजीत मुखर्जी भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने धाम में  करीब 20 मिनट तक पूजा की।
विज्ञापन

6 of 10
president in kedarnath - फोटो : AmarUjala
निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति देहरादून से सुबह 7 बजे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। सुबह 8.23 मिनट पर राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर केदारनाथ के हेलीपैड पर लैंड हुआ।
विज्ञापन

7 of 10
president in kedarnath - फोटो : AmarUjala
धाम में दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल राष्ट्रपति के साथ रहे। वहीं 26 साल बाद देश के राष्ट्रपति को धाम में पाकर बदरी-केदार मंदिर समिति और प्रशासन भी गदगद रहा।

8 of 10
president in kedarnath - फोटो : AmarUjala
करीब ‌20 मिनट धाम में दर्शन के बाद राष्ट्रपति का धाम में मौजूद लोगों से मिलने का कार्यक्रम भी चला।

9 of 10
president in kedarnath - फोटो : AmarUjala
इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। धाम में करीब डेढ़ घंटे रहने के बाद राष्ट्रपति देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

10 of 10
प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड एस्टेट - फोटो : AmarUjala
राष्ट्रपति तीन दिनों के देहरादून प्रवास पर आए हुए हैं। यहां वे प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड एस्टेट के राष्ट्रपति 'आशियाना' में ठहरे हुए हैं। राष्ट्रपति के आवास का जल्द ही‌ रिनोवेशन किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें