फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti: देव डोलियां ने किया स्नान, ढोल-नगाड़ों के साथ मां गंगा की जयकारों से गूंजी नगरी, तस्वीरें

Mon, 15 Jan 2024 12:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)
विज्ञापन
1 of 6
देवप्रयाग में देव डोलियां - फोटो : amar ujala
Makar Sankranti 2024 Photos: देशभर में आज मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के पर्व का विशेष महत्व होता है। देवभूमि उत्तराखंड में भी इस पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह रहता है। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही गंगा घाटों पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। देव डोलियां भी गंगा स्नान के लिए पहुंची हैं। 




मकर संक्रांति पर गंगा स्नान, सूर्यपूजा और दान का विशेष महत्व होता है। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व बहुत ही विशेष योग में मनाया जा रहा है। देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी के संगम पर  श्रद्धालु गंगा स्नान व पूजन के लिए उमड़ पड़े। कई स्थानों की देव डोलियों ने तड़के दो बजे संगम व गंगा तट पर सूर्योदय से पहले का गुप्त स्नान भी किया गया। मकर राशि में सूर्य के प्रवेश के साथ ही संक्रांति पर्व का पुण्यकाल शुरू हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
देवप्रयाग में स्नान के लिए पहुंची देव डोली - फोटो : amar ujala
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए देव डोलियों के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

3 of 6
मकर संक्रांति पर देव डोलियों ने किया स्नान। - फोटो : amar ujala
कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। दर्जनों देव डोलियों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों से पूरी काशी नगरी गुंजायमान हो रही है।

4 of 6
देवप्रयाग संगम पर देव डोलियों से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
उत्तरकाशी के पौराणिक मणिकर्णिका घाट, केदार घाट, लक्षेश्वर, शंकर मठ, नाकुरी, देवीधार, गंगोरी अस्सी गंगा तट सहित आदि स्नान घाटों पर तड़के चार बजे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
मकर संक्रांति पर उत्तरकाशी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : amar ujala
स्नान पर्व पर बाडाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता, बाडागड्डी क्षेत्र के आराध्य हरिमहाराज, खंडद्धारी माता, कैलापीर, नाग देवता, घंडियाल देवता, बाल कंडार, नागणी देवी, रनाड़ी के कचडू देवता, डुंडा की रिंगाली देवी, सहित धनारी क्षेत्र नागराजा, त्रिपुरा माता, चंदणनाग, राजराजेश्वारी आदि दर्जनों देवी-देवताओं की डोलियां, ढोल, निशान आदि के साथ हजारों श्रद्धालु उत्तरकाशी पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

ये भी पढ़ें...Ram Mandir: बाबा केदार को मिला अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, धाम में होगा भव्य समारोह
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मकर संक्रांति पर उत्तरकाशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala
उत्तरकाशी जिले के रवांई क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे से लगे पौराणिक स्थल गंगा यमुना और केदार गंगा के संगम तट गंगनानी कुंड में भी सुबह से दूर दराज पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा डुबकी लगाई जा रही है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें