फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: ...तो क्या आनंद गिरि के आश्रम में छिपे हैं महंत नरेंद्र गिरि की मौत के राज, कई सेवक हुए फरार

Wed, 22 Sep 2021 10:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
आनंद गिरि का आश्रम सील - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी काफी उलझ गई है। मंगलवार को श्रीमहंत नरेंद्र गिरि का कथित सुसाइड नोट वायरल होने के बाद उनके शिष्य आनंद गिरि का कांगड़ी श्यामपुर का आश्रम भी पुलिस की जांच के दायरे में आ गया है।

हरिद्वार: नरेंद्र गिरि के निधन के बाद हरकत में आया एचआरडीए, फिर सील किया आनंद गिरि का आश्रम

सुसाइड नोट में उल्लेख है कि आनंद गिरि हरिद्वार से कंप्यूटर से फोटो एडिट कर किसी महिला या लड़की के साथ उनकी गलत हरकत करते फोटो वायरल कर सकता है। आश्रम से पुलिस को कई महत्वूर्ण सुराग मिल सकते हैं। यूपी पुलिस के जल्द ही आश्रम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आश्रम के सेवकों व आनंद गिरि से जुड़े लोगों से भी पूछताछ हो सकती है। हालांकि, आश्रम से जुड़े सेवक फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। 

श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी में आनंद गिरि का निर्माणाधीन आश्रम है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में यूपी पुलिस ने आनंद गिरि को इसी आश्रम से गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस से इनपुट मिलने के बाद हरिद्वार पुलिस ने आनंद गिरि को आश्रम पहुंचने के बाद अपनी निगरानी में रखा था।
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार में आनंद गिरि का आश्रम - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि आनंद गिरि पिछले 15 दिनों से इसी आश्रम में थे। आश्रम से कहीं बाहर भी नहीं निकले। चर्चाएं हैं कि आनंद गिरि 15 दिनों तक आश्रम में रहकर आखिर कर क्या कर रहे थे। जानकारी के अनुसार श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए यूपी पुलिस आने वाले दिनों आश्रम पहुंच सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
हरिद्वार में आनंद गिरि का आश्रम - फोटो : अमर उजाला
आश्रम से कंप्यूटर जब्त कर सकती है। आनंद गिरि कई लोगों के संपर्क में थे। उनके सेवकों के अलावा संपर्क में रहने वाले जांच के दायरे में आ सकते हैं। आश्रम से आनंद गिरि के गिरफ्तार होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने भी अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

4 of 6
हरिद्वार में आनंद गिरि का आश्रम - फोटो : अमर उजाला
जानकारों का कहना है कि आनंद गिरि के आश्रम में वर्तमान में कोई महिला रह रही थी। महिला कौन है पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं है। महाकुंभ के दौरान आनंद गिरि की कार ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर बीन नदी के बीचों-बीच पानी में फंस गई थी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आनंद गिरि की गाड़ी को पानी से बाहर निकलवाया था। उस समय कार में एक महिला भी बैठी थी। 
विज्ञापन

5 of 6
एचआरडीए ने फिर सील किया आनंद गिरी का आश्रम - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आनंद गिरि के आश्रम को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) ने बुधवार को दोबारा से सील कर दिया। गुरु और शिष्य के विवाद के बाद एचआरडीए ने 13 मई को अवैध निर्माण के आरोप में आश्रम के भवन को सील किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महंत नरेंद्र गिरी - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में यूपी पुलिस ने पहले से ही मुकदमा दर्ज किया है। सीधे तौर पर हमारा मामले में कोई मतलब नहीं है, लेकिन हम अपने स्तर से मामले की जांच करा रहे हैं।
- डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत, एसएसपी हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें