फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी: हाईवे पर दरकीं पहाड़ियां, मलबे की चपेट में वाहन, हजारों फंसे

Sat, 23 Jul 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी)
विज्ञापन
1 of 7
landslide in kotdwar - फोटो : अमरउजाला
शुक्रवार को आठ घंटे की लगातार मूसलाधार बारिश ने कोटद्वार-दुगड्डा के बीच नेशनल हाईवे को तहस-नहस कर रख दिया। पहाड़ी का मलबा सड़क पर आने से एक मैक्स बीच रोड में ही अटक गई। इससे घंटों यातायात ठप रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
landslide in kotdwar - फोटो : अमरउजाला
पांचवें मिल और लालपुल के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से पूरे दिन नेशनल हाईवे बाधित रहा।
विज्ञापन

3 of 7
car in river - फोटो : अमरउजाला
देर शाम तक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के इंजीनियर जेसीबी और डोजर लगाकर सड़क को खोलने का प्रयास करते रहे। सड़क बाधित होने से दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लगी रही। वहीं रपटे की चपेट में आने से एक वाहन नदी में बह गया।

4 of 7
car in river - फोटो : अमरउजाला
दुगड्डा-कोटद्वार के बीच दुर्गादेवी मंदिर से लेकर कोटद्वार सिद्धबली मंदिर के पास के दस किमी के पैच में दर्जनों स्थानों पर सड़क बाधित हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
landslide in kotdwar - फोटो : अमरउजाला
दिन में करीब दो बजे लालपुल के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से सड़क पर फंसी एक मैक्स के पिछले दो पहिए खाई में झूलने लगे। देर शाम तक सड़क को यातायात के लिए नहीं खोला जा सका है।
विज्ञापन

6 of 7
landslide in kotdwar - फोटो : अमरउजाला
उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एनएच खंड की ओर से दो डोजर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
landslide in kotdwar - फोटो : अमरउजाला
बड़े बोल्डरों को तोड़ने के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल करना पड़ा है। हजारों की संख्या में फंसे लोग देर शाम तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें