फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लखीमपुर खीरी में हिंसक घटना के बाद हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में हाई अलर्ट, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Mon, 04 Oct 2021 10:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की/हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया एजेंसी से जिले में उपद्रव होने के इनपुट मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पुलिस अधिकारियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। खासकर यूपी की सीमाओं से सटे गांवों पर पुलिस और खुफिया विभाग को पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में पुलिस व खुफिया विभाग किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है।

लखीमपुर खीरी बवाल: उत्तराखंड में कांग्रेस ने भरी हुंकार, प्रदर्शन कर रहे हरीश रावत को किया गिरफ्तार, तस्वीरें

लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की आंच हरिद्वार जिले तक भी पहुंच गई है। सोमवार को तमाम किसान संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए राज्य में दिसंबर तक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) लागू कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है।

खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस अधिकारियों को पैनी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों ने सरकार को इस तरह के इनपुट दिए हैं कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में किसान उग्र हो सकते हैं। ऐसे में हरिद्वार के पुलिस और प्रशासन के अधिकारी एक्शन मोड पर आ गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी कोतवाली और थाना प्रभारियों व एलआईयू को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में पुलिस की नजर यूपी से सटे किसान बाहुल्य क्षेत्र मंगलौर, नारसन, झबरेड़ा, लक्सर, भगवानपुर क्षेत्र पर है। पुलिस और खुफिया विभाग किसान संगठनों की गतिविधियों के बारे में पल-पल का अपडेट अधिकारियों को दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार जिले से सटे यूपी के पड़ोसी जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर के किसान संगठनों पर भी स्थानीय पुलिस व खुफिया विभाग नजर गड़ाए है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस यूपी के जिलों की पुलिस से भी लगातार संपर्क में है।

4 of 6
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में यूपी के लखीमपुर की घटना के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने देवपुरा तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने लखीमपुर की घटना की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन

5 of 6
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद हरिद्वार में अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
दसौनी ने कहा कि लखीमपुर की घटना ने भाजपा के मंत्रियों के मंसूबों की पोल खोल दी है। प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, पूर्व दर्जाधारी मकबूल कुरैशी और महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। अपने अधिकारों की आवाज उठाने वालों को कुचला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लखीमपुर खीरी की घटना के बाद अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के मद्देनजर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अलर्ट जारी करने के साथ ही अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें