फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट त्रिशूल हिमस्खलन: पांच महीने पहले ही हुई थी शहीद अनंत की शादी, पार्थिव शरीर देख रो-रोकर बेसुध हुई पत्नी, तस्वीरें...

Mon, 04 Oct 2021 08:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का परिवार - फोटो : अमर उजाला
नौ सेना के शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती को सोमवार को उनके आवास पर अंतिम विदाई दी गई। अनंत कुकरेती शुक्रवार को त्रिशूल चोटी के आरोहण के दौरान हिमस्खलन में शहीद हुए थे। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर नौ सेना के बेस कैंप दिल्ली से दून लाया गया था। यहां उनके सगे-संबंधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सेना और नौ सेना अधिकारियों ने भी शहीद को सलामी दी। दोपहर को हरिद्वार में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 

माउंट त्रिशूल हादसा: दल में शामिल थे एवरेस्ट फतह करने वाले पर्वतारोही, फिर हिमस्खलन होने से रेस्क्यू में आ रही परेशानी

शहीद अनंत की शादी 30 अप्रैल 2021 को ही हुई थी। कोविड गाइडलाइनों के कारण शादी में केवल पांच लोग ही शामिल हो पाए थे। इसके बाद योजना थी कि जल्द ही अनंत वापस आएंगे और सब कुछ सामान्य होने पर रिश्तेदारों को पार्टी दी जाएगी, लेकिन अनंत का पार्थिव शरीर घर आया। इन्हीं सब बातों को याद करते हुए मां मधु कुकरेती बिलख-बिलख कर रो रही थीं। 

अनंत की पत्नी राधा रोते-रोते कई बार बेसुध हुईं। सीने से अनंत फोटो लगाए राधा के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दौरान वहां पहुंची सैन्य अफसरों की पत्नी ने किसी तरह ढांढस बंधाया। राधा मुंबई में बैंक में तैनात हैं।
विज्ञापन

2 of 6
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का परिवार - फोटो : अमर उजाला
शहीद के पिता वन विभाग में रेंजर्स के पद से सेवानिवृत्त हैं। कुकरेती परिवार मूलरूप से गांव जौरासी पट्टी दुगड्डा पौड़ी का रहने वाला है। अनंत के बड़े भाई और भाभी वायु सेना में स्वाड्रन लीडर हैं। अनंत को सब घर में हिमी बुलाते थे। वह घर में सबसे लाडले थे। 
विज्ञापन

3 of 6
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का परिवार - फोटो : अमर उजाला
बता दें, नौ सेना के जवानों और अफसरों का एक दल त्रिशूल चोटी को फतह करने निकला था। शुक्रवार को वहां हुए जबरदस्त हिमस्खलन में नौसेना के पांच पर्वतारोही और एक पोर्टर लापता हो गए थे। इनमें चार सैनिकों के पार्थिव शरीर को बरामद कर लिया गया था।

4 of 6
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का परिवार - फोटो : अमर उजाला
इनमें से एक लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती जोगीवाला के गंगोत्री विहार के रहने वाले थे। शहीद का पार्थिव शरीर पहले दिल्ली स्थित बेस कैंप ले जाया गया। इसके बाद सोमवार को सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर करीब 11:15 बजे उनके आवास देहरादून लाया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का परिवार - फोटो : अमर उजाला
पार्थिव शरीर देख परिवार और स्थानीय निवासियों की आंखें नम हो गईं। मां मधु कुकरेती, पत्नी राधा कुकरेती, पिता जगदीश कुकरेती, बड़े भाई अखिल कुकरेती, भाभी मिट्ठू कुुकरेती सभी ताबूत से लिपटकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती का परिवार - फोटो : अमर उजाला
रोते-बिलखते परिवार को बड़े भाई अखिल ने ढांढस बंधाया। इस दौरान वहां पहुंचे सेना और नौ सेना के अधिकारियों ने अंतिम सलामी देकर पुष्प अर्पित किए। दोपहर करीब एक बजे शव यात्रा आवास से शुरू हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें