श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और भक्ति के साथ सोमवार को मनाई गई। रात के 12 बजते ही पंडाल श्रीकृष्ण जन्म की खुशी में डूब गए। शंख ध्वनि के बीच महिलाओं ने मंगल गीत गाया। जबकि, शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों ने शीश झुका भगवान से आशीष मांगा। पिछले साल की तरह अमर उजाला ने इस बार भी आपके बच्चे के कान्हा रूप की तस्वीरें पूरे शहर को दिखाने का अवसर दिया। देहरादून के पाठकों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने बच्चों के कान्हा रूप की तस्वीर अमर उजाला को भेजी। कुछ चुनिंदा तस्वीरें आपका मन भी मोह लेंगी। पाठकों ने अपने इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में एंट्री भेजी हैं, उन्हीं में से चुनिंदा तस्वीरें आपके सामने पेश की गई हैं। अमर उजाला की एक्सपर्ट टीम ने तस्वीरों का चयन किया है। वहीं, सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण-राधा जी का विशेष शृंगार किया गया। मंदिरों के साथ ही घरों में भी देर रात तक पूजा-अर्चना का दौर रहा।