फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में आ धमका गजराजों का झुंड, इवनिंग वॉक कर रहे लोगों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें...

Wed, 23 Sep 2020 10:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में कोटद्वार के लैंसडौन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज से ग्रास्टनगंज इलाके में दिन ढलते ही हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र में आ धमका। हाथियों को देख लोगों में दहशत मच गई। इस दौरान इवनिंग वॉक कर रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। ग्रास्टनगंज के साथ ही हाथियों के दूसरे झुंड ने पुलिंडा मार्ग पर जमकर उत्पात मचाया। यहां भी इवनिंग वॉक कर रहे लोग हाथी को सड़क पर देखकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम करीब छह बजे सिद्धबली और सनेह के जंगल से हाथियों का एक झुंड सड़क पार कर ग्रास्टनगंज के आबादी क्षेत्र में धमक गया। प्रत्यक्षदर्शी राजेश थपलियाल ने बताया कि हाथियों का झुंड ईदगाह गदेरा और ग्रास्टनगंज तिराहा होते हुए खाम गार्डन की ओर निकल गया। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इवनिंग वॉक के लिए सड़क पर निकले हैं। हाथियों को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिसे जहां भी भागने का रास्ता दिखा, वह जान बचाकर उस ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही वन कर्मी मौके पर पहुंचे। टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत और पटाखे फोड़कर हाथियों को जंगल में खदेड़ा। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिंडा मार्ग पर भी शाम को हाथियों का झुंड सड़क पर धमक गया। यहां भी इवनिंग वॉक के लिए पहुंचे लोगों में अफरा तफरी मच गई। मार्ग पर हाथी के धमकने से काफी देर तक आवागमन ठप रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
कोटद्वार की रेंज अधिकारी शीतल वैद्य ने बताया कि सूचना मिलते ही अनुराग जुयाल के नेतृत्व वाली एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई थी। वन कर्मियों ने हाथियों को जंगल में खदेड़कर आवागमन शुरू कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें