फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: कृषि अध्यादेश के विरोध में ट्रैक्टर पर विधानसभा के लिए निकले कांग्रेस विधायक, तस्वीरों में देखें पूरा मामला

Wed, 23 Sep 2020 03:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के लिए कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, मनोज रावत, काजी निजामुद्दीन और आदेश चौहान ट्रैक्टर से विधानसभा के लिए निकले।
 

 

विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रसार भारती के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग के समीप उन्हें रोक दिया गया। इस पर कांग्रेस विधायक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
विधायक काजी निजामुद्दीन और प्रीतम सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर से विधानसभा जाना कोई गुनाह नहीं है। पुलिस किस नियम के तहत उन्हें जाने से रोक रही है।
 

4 of 8
- फोटो : amar ujala
कुछ देर बाद इन विधायकों को ट्रैक्टर से विधानसभा जाने दिया गया। कृषि अध्यादेश के खिलाफ विरोध जताते हुए यह विधायक ट्रैक्टर पर विधानसभा पहुंचे। 

 

विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : amar ujala
कृषि अध्यादेश के विरोध में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा कूच किया। पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी गेट पर आप कार्यकर्ताओं को बैरिकेडिंग कर रोक दिया।

 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई।

 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
राज्य निर्माण के 20 साल बाद भी आंदोलनकारियों का चिह्नीकरण ना किए जाने के विरोध में राज्य आंदोलनकारियों ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रदर्शन किया।

 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
रोजगार की मांग को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ के सदस्यों ने रिस्पना पुल बैरिकेडिंग के समीप विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें