फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 लक्षण जो बताते हैं कि खराब होने वाली है आपकी किडनी, बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें

Fri, 22 Jun 2018 04:50 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
अगर हम अपने खान पान पर ध्यान नहीं देते हैं तो हमारे शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में हमारे शरीर का सबसे मुख्य अंग किडनी भी खराब होने का खतरा रहता है। डॉ सागरिका सिंह से जानते हैं कि इसके क्या लक्षण हैं और कैसे इससे बचाव करें...
विज्ञापन

2 of 7
kidney problem
उन्होंने बताया कि, किडनी हमारे शरीर में खून का शुद्धिकरण करती है। इसके अलावा किडनी शरीर में पानी, अम्ल और क्षार का संतुलन, रक्तचाप, रक्तकणों एवं कैल्शियम पर नियंत्रण रखती है। लेकिन अगर किडनी खराब हो जाए तो इससे शरीर पर बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में आपको इन लक्षणों पर ध्यान जरूर देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
kidney
अगर आपके शरीर का वजन अचानक बढ़ने लगे और शरीर में सूजन आने लगे तो यह भी खतरनाक हो सकता है। किडनी जब काम करना बंद कर देत है तो वह विषैले पदार्थों को निकालना बंद कर देती है। जिससे वह हमारे शरीर में जमा होने लगते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं।

4 of 7
जूस
जब किडनी खराब होने लगती है या ठीक से काम नहीं करती है तो व्यक्ति को यूरिन कम आता है। इससे हमारे शरीर में थकावट, सूजन आदि होना शुरू हो जाता है। साथ ही भूख कम लगती है। लेकिन हमें ऐसे में ताजे फलों और फलों के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
blood
किडनी हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को संतुलित रखती है। जब यह सही तरीके से काम नहीं करती है तो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने लगता है और हमें एनीमिया होने लगता है। वहीं ऐसे में आपको नमक का कम सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और यह किडनी में संक्रमण कर सकताा है।
विज्ञापन

6 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
जब किडनी ठीक से काम नहीं करती है तो व्यक्ति को गर्मी के मौसम में भी ठंड लगती है। शरीर हमेशा ठंडा रहता है। नींद बहुत आती  और बार-बार प्यास लगती है। वहीं इससे बचने के लिए आपको  शराब और सिगरेट का सेवन करना बिल्कुल बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
angry
किडनी के बीमारी के कारण मस्तिष्क में ऑक्सिजन की कमी हो जाती है जिसके कारण चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी आ जाती है। इसलिए आपको धैर्य रखना होगा और शांत रहने की कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें