फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा 2018: आज स्नान के बाद करेंगे ऐसा तो मिलेगी 10 पापों से मुक्ति 

Fri, 22 Jun 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
ganga snan
गंगा दशहरा निर्जला एकादशी के एक दिन पहले मनाया जाता है। इस बार यह 22 जून यानी आज मनाया जा रहा है। वहीं गंगा दशहरे के मौके पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान पुण्य किया। गंगा घाटों पर श्राद्ध तर्पण संपन्न कराए गए। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्कता बरते हुए है। शुक्रवार की सुबह यहां गंगा घाट हर हर गंगे के जयघोष से गूंजते रहे। दिन के चढ़ने के साथ ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती गई।
विज्ञापन

2 of 5
ganga snan
पंडित रमेश सेमवाल ने बताया कि गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन दान करने से 10 पापों से मुक्ति मिलती है। यह दान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
गंगा दशहरा - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा के दिन किसी भी नदी में स्नान करके दान और तर्पण करने से दस पाप दूर होते हैं। इन दस पापों के हरण होने से ही इस तिथि का नाम गंगा दशहरा पड़ा है।

 

4 of 5
ganga dussehra - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा के दिन दान का विशेष महत्त्व है। इस दिन दान में सत्तू, मटका और हाथ का पंखा देने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पिंडदान - फोटो : social media
इस दिन जिस भी वस्तु का दान किया जाए उसकी संख्या दस होनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें