फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा और सुशांत की 'केदारनाथ' के बारे में जानिए 5 बातें, जिससे आप फिल्म देखने को हो जाएंगे मजबूर

Wed, 31 Oct 2018 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
kedarnath
सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की आने वाली फिल्म केदारनाथ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस ने इस ट्रेलर को खूब पसंद किया है। यह एक लव स्टोरी है। डॉयरेक्टर अभिषेक कपूर की यह फिल्म इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं इस फिल्म के बारे में पांच ऐसी बातें जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देगी। 
विज्ञापन

2 of 6
kedarnath
बता दें कि सारा अली खान की ये डेब्यू फिल्म है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद आप एक बात तो जरूर कहेंगे कि पहली ही फिल्म से सारा दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई हैं। पहली ही फिल्म में किसिंग सीन को लेकर भी सारा काफी चर्चा में हैं। हालांकि सुशांत पहले भी फिल्मों में आ चुके हैं लेकिन उनके फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

3 of 6
kedarnath - फोटो : instagram
आपको शायद पता न हो कि केदारनाथ के टीजर में कोई डायलॉग नहीं है। इस फिल्म में केवल म्यूजिक है जो आपको कहानी की एक झलक देगा और कई सवाल छोड़ जाएगा। पहला पोस्ट जारी होने के बाद आप देख सकते हैं कि इसमें पिट्ठू का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह अपनी पीठ पर सारा अली खान को ढोते हुए नजर आ रहे हैं। 

4 of 6
kedarnath disaster 2013 - फोटो : amarujala
'केदारनाथ' उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। ये आपदा इतनी भयानक थी कि हजारों तीर्थयात्रियों को काल के मुंह में ले गई। बड़े पर्दे पर इसका दृश्य देखना काफी भयावह भी हो सकता है। फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। आपको बता दें कि केदारनाथ की उस भयावह त्रासदी के निशान आज भी नहीं मिटे हैं। यह वही जगह है जहां आज भी नरकंकाल निकल रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
sushant singh
फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता के अनुसार फिल्म में दो बाल कलाकार हैं, जिनमें एक की भूमिका पहले दिन से है जबकि दूसरे की भूमिका बाद में होगी। फिल्म निर्माण में उत्तराखंड के ही करीब 250 लोगों ने काम किया है। श्रीनगर गढ़वाल निवासी बाल कलाकार अक्षत भट्ट काफी उत्साहित हैं।  बताया कि वह अपने को भाग्यशाली मानता है, उसे हिंदी फिल्म में काम करने का मौका मिला है। वह अपने अभिनय में कोई कमी नहीं रखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा अली खान, बॉलीवुड, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : ani
फिल्म की टीम ने एक महीने तक केदार घाटी में केदारनाथ, त्रियुगीनारायण, गौरीकुंड, सोनप्रयाग और चोपता में शूटिंग की। इस दौरान त्रियुगीनारायण में केदारनाथ आपदा में मिट चुका प्रमुख पड़ाव रामबाड़ा का सेट तैयार किया गया था।  केदारनाथ स्थानीय लोगों को रोजगार देने के मामले में भी खरी साबित हुई। एक माह की शूटिंग में फिल्म पर लगभग 9 करोड़ रुपये खर्च किए जिसमें करीब 3 करोड़ रुपये फिल्म में काम करने वाले स्थानीय लोगों, पोर्टर, घोड़ा-खच्चर संचालक और अन्य कारीगरों को दिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें