फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन का खतरा, अब बारिश में हेलमेट पहनकर केदारघाटी पार करेंगे यात्री

Wed, 11 Sep 2024 06:20 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
गौरीकुंड केदारनाथ मार्ग - फोटो : अमर उजाला
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बारिश के दौरान भूस्खलन जोन और संवेदनशील स्थानों पर श्रद्धालुओं को हेलमेट पहनाकर रास्ता पार कराया जाएगा। यहां जगह-जगह पर अनाउंसमेंट सिस्टम और अलर्ट लाइट्स भी लगाई जाएंगी, जिससे विषम परिस्थितियों में यात्रियों को सतर्क किया जा सके।

बुधवार को शेरसी में मुख्यमंत्री के सचिव व गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने केदारनाथ यात्रा और आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस मौके पर बीते 31 जुलाई को अतिवृष्टि के बाद उपजे हालात, मानसून सीजन और केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण पर विस्तार से चर्चा की गई। गढ़वाल कमिश्नर ने जिलाधिकारी सौरभ गहरवार को रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग की पुनर्स्थापना के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने शेष यात्रा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच भूस्खलन व अति संवेदनशील स्थानों पर मास्क और हेलोजन लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही बार-बार भूस्खलन से प्रभावित हो रहे हाईवे व पैदल मार्ग पर सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए गंभीरता के साथ कार्य करने को कहा।

Snowfall: बदरीनाथ-केदारनाथ की ऊपरी पहाड़ियों पर हुआ सीजन का पहला हिमपात, दिखीं खूबसूरत वादियां, बढ़ी ठंड
विज्ञापन

2 of 5
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री केदारनाथ यात्रा सुरक्षा पर नजर रखे हुए हैं। शासन स्तर पर निरंतर समीक्षा बैठक की जा रही हैं। साथ ही मुआवजा व पुनर्स्थापना के लिए 30 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को मोटर मार्ग और पैदल मार्गों पर हुई क्षति की पुनरर्स्थापना का कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

3 of 5
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बैठक में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षित यात्रा को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। बताया कि गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर सोनप्रयाग, जंगलचट्टी, रामबाड़ा, भीमबली सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों को हेलमेट पहनाकर रास्ता पार कराया जाएगा। साथ ही अनाउंसमेंट सिस्टम एवं अलर्ट लाइट्स भी लगाने की तैयारी है। 

4 of 5
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नियुक्त विशेष सलाहकार कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुंड में प्रस्तावित वैलीब्रिज के निर्माण में सेना से मदद लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केदारनाथ पैदल मार्ग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वर्तमान हालात को ध्यान में रखते हुए सेना पुल को जल्द से जल्द तैयार कर देगी, जिससे केदारघाटी के लिए यातायात सुलभ हो जाएगा। उन्होंने अतिवृष्टि से प्रभावित गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग की चौड़ाई चार मीटर तक करने पर जोर दिया, जिससे आने वाले दिनों में यात्रा बढ़ने पर जाम की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें