फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ 2019: 70 साल बाद बन रहा खास योग, इस बार 13 घंटे 56 मिनट का होगा व्रत

Sun, 13 Oct 2019 10:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस बार करवाचौथ पर विशेष संयोग बन रहा है। कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवाचौथ इस वर्ष 17 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार खास योग बनने के कारण करवा चौथ का त्योहार और भी शुभ फलदायी होगा।

विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
यह योग बहुत ही मंगलकारी है। इस दिन व्रत करने से सुहागिनों को व्रत का फल मिलेगा। आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि इस बार 70 साल बाद रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बन रहा है। जोकि शुभ फलदाई है।
विज्ञापन

3 of 5
इस दिन चतुर्थी माता(करवा माता) और गणेश जी की भी पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन अगर सुहागिन स्त्रियां व्रत रखें तो उनके पति की उम्र लंबी होती है और उनका गृहस्थ जीवन सुखमय होता है। 

4 of 5
इस बार उपवास का समय 13 घंटे 56 मिनट का है। पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर महिलाएं शाम को चांद को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ती हैं। इस बार चांद 8:18 बजे निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यह रहेगा उचित समय
पूजा का मुहूर्त शाम 5:50 से 7:06  
व्रत समय: सुबह 6:21 से रात 8:18 बजे तक 
उपवास का समय : 13 घंटे, 56 मिनट है। 
चांद निकलने का समय : 8:18 बजे 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें