फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था से भरी तस्वीरें: भव्य कांवड़ संग झूमते-गाते पहुंच रहे शिव भक्त, तीन दिन में 12 लाख से ज्यादा ने भरा जल

Wed, 24 Jul 2024 09:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पंचक के बीच भी कांवड़ यात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए हरिद्वार पहुंच रहे हैं।  झूमते-गाते कांवड़ यात्रियों को देख शहर का माहौल भी शिवमय हो गया।

धर्मनगरी में तीसरे दिन छह लाख कांवड़ यात्रियों ने गंगाजल भरा और अपने गंतव्यों की तरफ रवाना हो गए। अब तक तीन दिन के अंदर 12 लाख 40 हजार कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, लगातार कांवड़ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

Haridwar: नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, महिला समेत पांच तस्कर दबोचे, 45 किलो गांजा बरामद
विज्ञापन

2 of 5
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन 2.40 लाख और दूसरे दिन चार लाख कांवड़िए पहुंचे थे। अब तीसरे दिन बुधवार को छह लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं। कुल 12.30 लाख कांवड़ यात्री गंगाजल भरकर रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को जिले में 29,911 छोटे-बड़े वाहनों ने प्रवेश किया है। अलग-अलग गंगा घाटों से गंगा में डूबने से छह कांवड़ यात्रियों को एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीम ने बचाया है।

4 of 5
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री रुड़की होते हुए गए। शहर और इसके आसपास कई संस्थाओं की ओर से शिविर लगाए गए हैं। वहां भंडारे आदि की उचित व्यवस्था की गई है। साथ ही कई संस्थाएं फलों का भी वितरण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कांवड़ यात्रा - फोटो : शिवांग अग्रवाल/ संवाद न्यूज एजेंसी
जगह-जगह पर डीजे लगाकर यात्रियों के लिए भजन और आराम करने के लिए टेंट की भी व्यवस्था की गई है। शहर और हाईवे से गुजर रहे कांवड़ यात्री एक दूसरे की मदद कर भाईचारे का संदेश दे रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें