फिल्म जगत में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले अभिनेता कादर खान लंबी जिंदगी जीना चाहते थे। वे इलाज के लिए जब पतंजलि जा रहे थे तो बस अपने इलाज की ही बातें करते रहे। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...
विज्ञापन
2 of 6
पतंजलि में कादर खान
वे बीमारी से लड़कर उसे मात देना चाहते थे, यह उनकी इसी बात से साबित हो जाता है कि जब वे पतंजलि इलाज के लिए जा रहे थे तो वे रास्ते भर अपने परिवार वालों से बस यही पूछ रहे थे कि 'मैं ठीक तो हो जाऊंगा ना?'
विज्ञापन
3 of 6
पतंजलि में कादर खान
यह बात उन्होंने मीडिया से बातचीत में खुद बताई थी। उन्होंने कहा था कि वे लंबी जिंदगी जीना चाहते थे इसलिए बाबा रामदेव के पास आए थे। उन्हें पूरा यकीन था कि वे अपना इलाज पतंजलि में कराएंगे तो जरूर ठीक हो जाएंगे।
4 of 6
पतंजलि में कादर खान
इतना ही नहीं उन्होंने इसके लिए काफी कोशिश भी की। कादर खान ने अक्टूबर 2015 में बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ में रहकर अपना इलाज कराया था। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि तब उनकी तबियत में काफी सुधार हुआ भी था।
विज्ञापन
5 of 6
पतंजलि में कादर खान
पतंजलि योगपीठ में उन्होंने करीब 22 दिन तक इलाज कराया। उस वक्त उन्हें चलने फिरने में काफी दिक्कत थे और वे अलजाइमर से पीड़ित होने के कारण न बोल पाने और भूलने की बीमारी उन्हें काफी परेशान कर रही थी। कादर खान को पतंजलि योगपीठ के फेज वन में कमरा नंबर 303 में ठहराया गया था।
लेकिन पतंजलि के अधिकारियों ने हमेशा ही उनके चेहरे पर हंसी बनाए रखी। इतना ही नहीं उनके 78 वें जन्मदिन पर उनके लिए बाबा रामदेव ने खास इंतजाम भी किए थे। उन्होंने उनके जन्मदिन पर उनके लिए मैगी भी खाई थी।