फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेश रावल और अनुपम खेर आमने-सामने, लोकसभा चुनाव से पहले ही ये दो फिल्में होंगी रिलीज

Wed, 02 Jan 2019 08:34 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उरी और द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर में से किसी एक की रिलीज टालने की तिकड़में इस साल होने वाले आम चुनाव से पहले बीजेपी की नीतियों के प्रचार के लिए और कांग्रेस नेताओं की छवियों को धूमिल करने के लिए बन रही हिंदी फिल्में एक के बाद एक रिलीज के लिए तैयार होती जा रही हैं। इन फिल्मों की प्लानिंग में बरती गई लापरवाही के चलते आलम ये है कि अब ये फिल्में एक दूसरे के सामने ही मैदान में उतरने को तैयार हैं।

विज्ञापन

2 of 5
The Accidental Prime Minister
ऐसा ही पहला मुकाबला अगले हफ्ते 11 जनवरी को होने वाला है जब बीजेपी समर्थित दो फिल्में उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक और द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने आ डटी हैं। कमाई में नुकसान के अंदेशे को देखते हुए अब दोनों फिल्मों के निर्माता परेशान हैं और कोशिश हो रही है कि इनमें से किसी एक फिल्म की रिलीज टाल दी जाए।
विज्ञापन

3 of 5
uri
भारतीय सेना के कैंप पर 18 सितंबर 2016 पाकिस्तान की तरफ से आए आतंकवादियों के हमले के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म उरी के निर्माता इस मसले को लेकर ज्यादा परेशान है। फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम के किरदारों को तारीफ मिल रही है और फिल्म में बीजेपी सांसद परेश रावल का भी दमदार रोल बताया जा रहा है।

4 of 5
The Accidental Prime Minister
लेकिन बीजेपी सांसद किरण खेर के पति अनुपम खेर की फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर अपने ट्रेलर की रिलीज के साथ ही उरी से आगे निकलती दिखाई दे रही है। उरी के निर्माता हालांकि अपनी फिल्म को लेकर शुरू से दम भरते रहे हैं कि दूसरी कोई भी फिल्म उनकी रिलीज डेट 11 जनवरी को आ जाए वह अपनी फिल्म नहीं हटाएंगे लेकिन कारोबार में कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
The Accidental Prime Minister
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उरी फिल्म के निर्माता इसी कोशिश में हैं कि किसी तरह द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को मिल रही तवज्जो के चलते अपनी फिल्म के नुकसान को बचाया जाए। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को फिल्म कारोबार के दिग्गज जयंती लाल गडा रिलीज कर रहे हैं, दबाव उन पर भी बनाया जा रहा है कि वह अपनी फिल्म एक हफ्ता आगे खिसका लें। लेकिन, दिक्कत ये है कि 18 जनवरी को ही भारतीय सेना पर बनी एक और फिल्म 72 ऑवर्स और अरशद वारसी की फिल्म फ्रॉड सैंया भी रिलीज हो रही है और उसके अगले हफ्ते मणिकर्णिका और ठाकरे कतार में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें