पतंजलि में कादर खान
पतंजलि में इलाज के दौरान उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ था, तब उन्हें सलाह दी गई थी कि वे गर्मी के मौसम में आए तब उन्हें ज्यादा लाभ होगा। आचार्य बालकृष्ण ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कादरखान का स्वागत करने वाले समाजसेवी जगदीश लाल का कहना है कि कादरखान के रूप में फिल्म जगत एवं देश ने एक बेहतरीन इंसान खो दिया है।