फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताई गंगोत्री हादसे की असली वजह, जिससे मौत के मुंह में समा गई 24 जिंदगियां

Thu, 25 May 2017 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चिन्यालीसौड 
विज्ञापन
1 of 6
मंगलवार को  गंगोत्री- उत्तरकाशी हाईवे पर नालूपानी के पास हुई दुर्घटना की वास्तव‌िक स्थ‌ित‌ि इंदौर के ज‌ितेंद्र ने बतायी। 
विज्ञापन

2 of 6
बस दुर्घटना में घायल 27 वर्षीय जितेंद्र ने बताया कि गंगोत्री से लौटकर सभी यात्रियों ने डुंडा में चाय पी। इसके बाद उनका केदारनाथ दर्शन का कार्यक्रम था। 
विज्ञापन

3 of 6
accident
इसको लेकर सभी यात्री उत्साहित थे, लेकिन गाड़ी की स्पीड को लेकर वे आशंकित भी थे। ड्राइवर तेज स्पीड से गाड़ी चला रहा था। 

4 of 6
उन्होंने तीन बार ड्राइवर को इसके लिए टोका भी, लेकिन वह नहीं माना। शायद उन सभी के भाग्य में यही लिखा था। अलबत्ता घटनास्थल पर रेस्क्यू के लिए उन्होंने पुलिस जवानों के सहयोग की तारीफ की।
विज्ञापन

5 of 6
वहीं यात्री बलराम चौहान ने बताया कि वे सभी गंगोत्री दर्शन के बाद हंसी खुशी से केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास यह हादसा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बलराम रुंधे हुए स्वर में कहते हैं कि ‘बस में सभी यात्री भजन-कीर्तन में मशगूल थे कि तभी अचानक बस का पहिया सड़क से बाहर निकल गया। फिर क्या हुआ, मुझे कुछ पता नहीं। बाद में मुझे होश आया तो खाकी वर्दी में कुछ लोग मेरे सामने थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें