फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां महज 15 रुपए में हो रहा दो लाख का बीमा, इन्हें मिलेगा फायदा

Wed, 24 May 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
1 of 8
आपको जानकर यकीन नहीं होगा, लेक‌िन यहां पर महज 15 रुपए में दो लाख रुपए तक का बीमा हो रहा है। लेक‌िन इसका फायदा केवल उन लोगों को ही म‌िलेगा जो बीमा कंपनी की इन शर्तों को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

2 of 8
इतनी कम रकम में बीमा कराने के ल‌िए कंपनी ने कुछ न‌ियम और शर्तें रखी हैं। जो इनके पात्र होंगे उन्हें ही इस बीमे का फायदा म‌िलेगा। 
विज्ञापन

3 of 8
दरअसल, जो लोग चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं उत्तराखंड सरकार ने उनके ल‌िए ये व‌िशेष सहायता दी है। इसमें तीर्थयात्रियों का 15 रुपए में बीमा कराया जाएगा।

4 of 8
जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया क‌ि यमुनोत्री व गंगोत्री धामों के कपाट खुलने से लेकर अब तक यमुनोत्री धाम में 161543 यात्री दर्शन कर चुके हैं। इस अवधि में गत वर्ष की तुलना में करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री धाम में 149919 यात्री पहुंचे हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
यमुनोत्री धाम जाने वाले यात्रियों के लिए बड़कोट दोबाटा में 15 रूपये के प्रीमियम राशि पर दो लाख रूपये एक सप्ताह के लिए बीमा किया जा रहा है। 
विज्ञापन

6 of 8
यह बीमा जानकीचट्टी से यमुनोत्री तक के लिए है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री में बैंक खोलने के प्रस्ताव भेजे गए हैं। कहा कि गंगोत्री में वर्तमान समय में एसबीआई से संबंधित बैंक में पॉश मशीन लगाये जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 8
जिससे यात्रियों को आनलाइन लेन देन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि मानसून से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी आरंभ कर दी है। इसके लिए बीआरओ, पुलिस सहित सभी विभागों को अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन

8 of 8
इस बार यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार के चलते यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में अब तक 24 दिन की यात्रा में गत वर्ष की तुलना में लगभग डेढ़ लाख यात्री अधिक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों धाम में यात्रा व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए प्रशासन गंभीरतापूर्वक कार्य कर रहा है।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें