फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बदमाशों ने कोर्ट परिसर में खेली 'खून की होली', फिल्मी स्टाइल में इस कुख्यात का किया 'दि एंड'

Tue, 21 Nov 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
1 of 6
devpal rana
हाथों में लहराती पिस्टलों से गोलियों की बौछार करते दो बदमाश। फिल्मी स्टाइल में आकर देश के इस कुख्यात का दि एंड कर गए। तस्वीरों में देखिए पूरी वारदात...

2 of 6
devpal rana
बदमाशों की फायरिंग में बचते-बचाते भागते विभिन्न मुकदमों की पेशी पर आए लोग और अधिवक्ता। हर तरफ चीख-पुकार व अफरा-तफरी का माहौल। कुछ ऐसा ही मंजर था सोमवार सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर कोर्ट में शुरू हुई गैंगवार का।

3 of 6
devpal rana
पांच अगस्त 2014 को रुड़की उपकारागार गेट पर जेल से रिहा हो रहे कुख्यात चीनू पंडित और उसके साथियों के साथ हुई गैंगवार की घटना इस बार रामनगर कोर्ट में दोहराई गई।

4 of 6
devpal rana
इनमें अंतर यह था कि पहले की घटना में कुख्यात सुनील राठी के गुर्गे ने प्रतिद्वंदी चीनू पंडित को निशाना बनाया था।

5 of 6
devpal rana
इस बार सुनील राठी का दायां हाथ माने जाने वाला देवपाल राणा निशाने पर था। इस घटना ने रुड़की को इसलिए भी हिलाकर रख दिया कि भारी सुरक्षा के बीच न्यायालय में बदमाशों ने गोलियों की बौछारें कर आतंक का माहौल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
devpal rana
ज्यादा चिंता की बात यह भी है कि जिस तरह से बदमाश और पुलिसकर्मियों के बीच गोलाबारी हो रही थी, उसमें कई की जान जा सकती थी लेकिन, गनीमत रही कि कुख्यात देवपाल और उससे पेशी पर मिलने वाले दो लोगों को ही गोली लगी।
Next
AU ऐप में पढ़ें