फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Facebook पर जज का पहले दावा, 50 महिलाओं से बनाए संबंध, अब मांगी माफी

Mon, 20 Nov 2017 04:46 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
एक ओर जहां मशहूर फिल्म हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वाइनस्टीन 50 से ज्यादा एक्ट्रेसेज के यौन उत्पीड़न के आरोप में फंसे हुए हैं तो वही अमेरिका के एक सुप्रीम कोर्ट जज ने ये कह कर सनसनी फैला दी कि उनका 50 से ज्यादा महिलाओं से संबंध रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मामला अमेरिका के ओहायो का है। जहां जज बिल ओ नील ने इसे बकायदा फेसबुक पोस्ट पर लिखा है। उनके पिछले 50 साल में 50 बेहद खूबसूरत महिलाओं से यौन संबंध रहे हैं। 70 साल के जज ने पोस्ट में दो महिलाओं का जिक्र भी किया। उन्होंने आगे लिखा कि 50 महिलाओं में निजी सचिव से लेकर सीनेटर तक शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 4
नील गवर्नर पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार भी हैं। नील ने फेसबुक पर कहा कि वह गवर्नर पद के उम्मीदवार के तौर पर अपने विरोधियों का रिसर्च टाइम कम कर देना चाहते हैं। नील ने एक सिनेटर को अपना सच्चा और पहला प्यार बताया। हालांकि बाद में विवाद बढ़ने पर नील ने माफी मांगी। नील की बातों पर न्यायिक अधिकारी भी चकित हैं।
विज्ञापन

4 of 4
उनके सहयोगी ही कह रहे हैं कि नील का बयान महिलाओं का अपमान है। ज्ञात हो कि अमेरिका में हाल के दिनों में यौन शोषण के कई मामले सामने आए हैं। इनमें अमेरिका के कई जानेमाने नाम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें