चमोली जनपद स्थित मेला मैदान गौचर में चल रही थल सेना की भर्ती रैली के दूसरे दिन उत्तरकाशी जिले के साथ ही चमोली जिले के कर्णप्रयाग और पोखरी
ब्लाकों के युवाओं की भर्ती हुई। दोनों जिलों से 3148 युवा भर्ती में शामिल हुए। जिसमें से 414 युवा ही दौड़ पार कर पाए।
विज्ञापन
2 of 5
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
शुक्रवार को चमोली जिले के शेष सात ब्लाकों के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन
3 of 5
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
इससे पहले बृहस्पतिवार को भर्ती मैदान में उत्तरकाशी और चमोली जिले के दो ब्लाकों की भर्ती रैली हुई। मध्यरात्रि से सेना के भर्ती अधिकारियों ने गौचर हवाई पट्टी में युवाओं को टोकन आवंटित करने शुरू किए।
4 of 5
indian army recruitment
- फोटो : amarujala
सुबह पांच बजे से मेला मैदान में युवाओं की दौड़ शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को हुई भर्ती रैली के लिए कुल 4976 युवाओं ने आवेदन किया था। लेकिन भर्ती में 3148 युवा ही शामिल हो पाए। इसमें से 414 युवा की दौड़ पूरी कर पाए।
भर्ती रैली के दौरान डिप्टी डायरेक्टर जनरल भर्ती संदीप सहगल, भर्ती निदेशक कर्नल एएस मंगत, सूबेदार मेजर कुलदीप राज और सेना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दोपहर को एसडीएम कर्णप्रयाग केएन गोस्वामी ने भी गौचर पहुंचकर भर्ती की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।