शुक्रवार को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। जानिए, क्या रहेगा शुभ मूहर्त।
विज्ञापन
2 of 7
gangotri dham
- फोटो : AmarUjala
शुक्रवार दोपहर 12.15 पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को मां गंगा के मायके मुखबा गांव से गंगा जी की डोली यात्रा गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
3 of 7
gangotri dhaam
- फोटो : amarujala
बृहस्पतिवार सुबह से ही मुखबा में मां गंगा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गईं थीं। प्रात: विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती के बाद गंगा जी की डोली को सजाया गया। तय मुहूर्त के अनुसार दोपहर 1 बजे मुखबा से डोली यात्रा रवाना हुई। मां गंगा की डोली में सरस्वती की मूर्ति भी साथ रवाना हुई। गंगा जी की डोली यात्रा में मुखबा के साथ ही धराली, हर्षिल समेत उपला टकनौर के ग्रामीण तथा कई तीर्थयात्री भी जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।
4 of 7
gangotri dhaam
- फोटो : amarujala
डोली ने मार्कण्डेय पुरी स्थित दुर्गा मंदिर में विश्राम किया। यहां से अन्नपूर्णा की मूर्ति को भी गंगा जी की डोली के साथ गंगोत्री के लिए रवाना किया गया। डोली यात्रा शाम को भैरोंघाटी पहुंची। यहां रात्रि जागरण की व्यवस्था है। मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल एवं सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12.15 बजे धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
सतपाल महाराज
पर्यटन और तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज शुक्रवार को कपाट खुलने पर यमुनोत्री धाम पहुंचेंगे। महाराज खरसाली से मां यमुना की डोली के साथ पैदल ही धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। देर शाम पर्यटन मंत्री गंगोत्री धाम पहुंचकर गंगा आरती में शामिल होंगे। 29 अप्रैल को पर्यटन मंत्री हर्षिल से नेलांग- जादुंग वैली के लिए प्रस्थान कर नेलांग वैली एवं तिब्बत बार्डर का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
file photo
- फोटो : AmarUjala
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से पूर्व यात्री मां यमुना के दर्शन को पहुंचने लगे हैं। बड़कोट में यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के दर्जनों यात्रियों का स्थानीय प्रशासन ने ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक तरीके से जोरदार स्वागत किया।
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले यात्रियों के पहले जत्थे का स्थानीय प्रशासन ने गत वर्ष की भांति इस बार भी पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात कुछ यात्री खरसाली तो कुछ यमुनोत्री धाम के लिए निकल पड़े। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, मोहन सिंह गांववासी, ईओ अमरजीत कौर समेत कई मौजूद थे।