जानिए, भारत में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक सांपों की किस्म के बारे में, जो सिर्फ एक डंक से ही 60 लोगों की जान तक ले सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Spot The Snake
हाल ही में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कोबरा मिलने के कई मामले सामने आए हैं। इस कड़ी में हम आपको बता रहे हैं, भारत से सबसे खतरनाक ऐसे 6 सांप के बारे में, जो दिखने में हैं तो बेहद खूबसूरत लेकिन डस लें तो कईयों की जान एक ही डंक में ले ले।
विज्ञापन
3 of 8
इंडियन कोबरा
इंडियन कोबरा : भारत में पाए जाने वाला इंडियन कोबरा सभी सापों में सबसे जहरीला सांप है। भारत में इस सांप को नाग के नाम से भी जाना जाता है हिन्दू धर्म में इसकी पूजा भी की जाती है। भारत में नाग लगभग सभी इलाकों में आसानी से देखने को मिल जाते हैं। इसके काटने से इंसान का बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है। एक वयस्क नाग की लंबाई 1 मीटर से 1।5 मीटर (3।3 से 4।9 फीट) तक हो सकती है।
4 of 8
इंडियन क्रेट
इंडियन क्रेट भारत के सबसे खतरनाक साँपों में से एक है। इसके एक बार काटने से इतना जहर निकलता है जिससे 60 लोगों की जान जा सकती है। इस सांप की 12 प्रजातियाँ और 5 उप प्रजातियाँ होती हैं। सालाना लगभग 10,000 मौतों के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
5 of 8
रसेल वाइपर
रसेल वाइपर : रसेल वाइपर वैसे तो यह इंडियन क्रैट से कम जहरीला होता है। यह भूरे रंग का सांप होता है और उस पर काले रंग के गोल धब्बे होते हैं। इसके फुंफकारने की आवाज काफी तेज होती है, जिसे दस से बीस फीट दूर से सुना जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 8
इंडियन ग्रीन पिट वाईपर
इंडियन ग्रीन पिट वाईपर को भारत में “बम्बू वाईपर” या “ट्री वाईपर” के नाम से भी जाना जाता है। यह सांप मुख्य रूप से झाड़ियों में और बांस के पेड़ों पर रहते हैं। यह सांप मेंढक, छिपकली और कीड़ों को अपना शिकार बनाते हैं। इन साँपों की लंबाई 2।5 फीट होती है। इंडियन ग्रीन पिट की प्रजाति ज्यादातर भारत के पश्चिमी घाट पर पायी जाती है।
विज्ञापन
7 of 8
सॉ-स्केल्ड वाइपर
सॉ-स्केल्ड वाइपर : इस सांप की लंबाई छोटी होती है पर इसकी फुर्ती, तेजी और आक्रामक वृत्ति इसे खतरनाक बना देती है और इसका असर भी घातक और जान लेवा होता है। इसके काटने से तकरीबन 5000 लोगों की सालाना मौत हो जाती है। यह काफी विषैला होता है।
द किंग कोबरा : 'द किंग कोबरा' सांप भारत ही नहीं बल्कि विश्व के लंबे सांपों में से एक माना जाता है। द किंग कोबरा की लंबाई 13 से 15 फीट तक होती है। यह भी औरों की तरह बेहद जहरीला होता है, ज्यादातर यह नम जंगलों में, दलदल भरे इलाकों में या बांस के जंगल में पाया जाता है।