भारत-चीन सीमा पर चीन की हरकतों का जवाब देने के लिए सीमा पर मौजूद इस गांव के बाशिंदों ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
2 of 7
independence day
सीमा से सटी नीती घाटी के लोग आजादी का जश्न मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। तनाव के माहौल में वह चीन को मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार हैं।
विज्ञापन
3 of 7
independence day
15 अगस्त को नीती घाटी में कई गांव के लोग झांकियों के साथ आएंगे। और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करेंगे। यहां के लोग पारंपरिक उल्लास के साथ आजादी के महापर्व को मनाएंगे।
4 of 7
amar ujala spl
- फोटो : Self
उत्तराखंड के चमोली जिले में चीन सीमा से लगी नीती घाटी स्वतंत्रता दिवस के देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आएगी। यहां घरों में विभिन्न पारंपरिक व्यंजन बनेंगे और तिरंगा फहराया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
mana village
गांव के मोहन सिंह बताते हैं कि 15 अगस्त 1947 को दिल्ली में लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराने की जानकारी यहां के लोगों को एक दिन बाद मिली थी। तब लोगों ने एक दिन बाद स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई थीं।
विज्ञापन
6 of 7
Independence Day
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण स्वतंत्रता दिवस के महा उत्सव में शामिल नहीं हो सके, इसलिए वह स्वतत्रंता दिवस को लोक उत्सव के रूप में मनाने लगे। यह परंपरा आज भी चल रही है।
स्वतंत्रता दिवस पर नीती, गमसाली, बम्पा, फरख्या, मेहरगांव के साथ करीब एक दर्जन गांवों के लोग पांरपरिक वेष में दुंफू धार पहुंचते हैं। सब मिल-जुलकर पारंपरिक भोज करते हैं।