फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बना असमंजस, यहां जानिए कब मनानी है जन्माष्टमी

Mon, 14 Aug 2017 11:56 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
जन्माष्टमी - फोटो : Self
जन्माष्टमी पर इस बार तिथि, वार और नक्षत्र का मिलन नहीं हो पा रहा है। इसके चलते लोग असमंजस में हैं। आइए जानते हैं कब मनानी है जन्माष्टमी...
 
विज्ञापन

2 of 8
krishna janmashtami - फोटो : amar ujala
देहरादून के मंदिरों में व्रत 14 अगस्त को होगा और पर्व 15 अगस्त को मनाया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 8
krishna janmashtami
वहीं ज्योतिषों के अनुसार रात्रि को अष्टमी व्यापिनी तिथि में ही जन्माष्टमी का पर्व मनाना शास्त्र सम्मत है। इस हिसाब से 14 अगस्त को यह पर्व मनाया जाना चाहिए।

 

4 of 8
krishna janmashtami
पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु ने पापियों को मुक्त करने के लिए कृष्ण रूप में अवतार लिया था। भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मध्यरात्रि रोहिणी नक्षत्र में देवकी और वासुदेव के पुत्र रूप में कृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान कृष्ण का जन्म बुधवार, रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि को हुआ था। जबकि इस बार बुधवार नहीं है। तिथि और नक्षत्र का मिलन भी नहीं हो पा रहा है।

 
विज्ञापन

5 of 8
Janmashtami Special - फोटो : Amar Ujala
पंडित भगवती प्रसाद थपलियाल के अनुसार जन्माष्टमी को स्मार्त और वैष्णव सम्प्रदाय के लोग अलग-अलग ढंग से मनाते हैं। श्रीमद्भागवत को प्रमाण मानकर स्मार्त सम्प्रदाय चंद्रोदय व्यापिनी अष्टमी एवं रोहिणी नक्षत्र में जन्माष्टमी मनाता है। वैष्णव सम्प्रदाय उदयकाल अष्टमी एवं उदयकाल रोहिणी नक्षत्र को जन्माष्टमी का त्योहार मनाता है। गृहस्थ लोग स्मार्त होते हैं। ये अर्ध रात्रि व्यापिनी अष्टमी तिथि में व्रत, उपवास करते हैं। भविष्य पुराण, विष्णु पुराण, अग्नि एवं श्रीमद्भागवत पुराण आदि में इसका वर्णन मिलता है।

 
विज्ञापन

6 of 8
krishna janmashtami
आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं के अनुसार 14 अगस्त को रात्रि 7:36 बजे अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी जो कि 15 अगस्त को शाम 5:30 बजे तक रहेगी। रोहिणी नक्षत्र इस वर्ष 16 अगस्त को पड़ रहा है। इस वर्ष 15 अगस्त की रात्रि कृष्ण जन्म के समय न अष्टमी तिथि होगी, न ही रोहिणी नक्षत्र, इस वर्ष 5244वां श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अत: स्मार्त लोगों को 14 अगस्त को जन्माष्टमी मनानी चाहिए जबकि वैष्णव सम्प्रदाय के लोगों को 15 अगस्त को व्रत रखना चाहिए। 

 
विज्ञापन

7 of 8
krishna janmashtami
कहां कब जन्माष्टमी
श्याम सुंदर मंदिर- 15 अगस्त को
गीता भवन- 14 और 15 अगस्त 
कालिका भवन- 15 अगस्त को 
श्री राधा कृष्ण मंदिर- 15 अगस्त 
माता वैष्णों देवी गुफा मंदिर- 14 और 15 अगस्त   

 
विज्ञापन

8 of 8
krishna janmashtami
माखन चोर धोती-कुर्ते की डिमांड
माखन चोर धोती-कुर्ते की इन दिनों बेहद डिमांड है। बाजार में बच्चों के लिए यह ड्रेस बेहद पसंद की जा रही है। ड्रेस विक्रेता प्रतीक मैनी ने बताया कि वृंदावन से राधा-कृष्ण की ड्रेस लाए हैं। जिसकी कीमत दो सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक है। बताया कि प्रिंटेड धोती-कुर्ता एवं लहंगा भी बेहद पसंद किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें