फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IMA POP 2022: सेना को आज मिले 314 युवा अफसर, 11 देशों के 30 कैडेट्स भी अपने देश की सेनाओं का बने हिस्सा

Sat, 10 Dec 2022 10:27 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड (पीओपी) की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले शो का आयोजन किया गया। इसमें पीओपी के रिव्यू ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी समेत अन्य सैन्य अफसरों ने शिरकत की। जबकि आज शनिवार को  314 कैडेट्स पासआउट होकर देश की सेना में अफसर बने।
विज्ञापन
आईएमए पासिंग आउट परेड 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से 314 कैडेट्स पासआउट होकर आज देश की सेना में अफसर बन गए। शनिवार को सुबह नौ बजे बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर सेंट्रल कमांड के जीओसी इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पासिंग आउट परेड की सलामी ली।

विज्ञापन


शनिवार सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर मार्कर्स काल के साथ परेड शुरू हुई। भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट ड्रिल स्क्वायर पर पहुंचे तो लगा कि विशाल सागर उमड़ आया है। एक साथ उठते कदम और गर्व से तने सीने दर्शक दीर्घा में बैठे हर एक नागरिक के भीतर ऊर्जा का संचार कर रहे थे। परेड के बाद निजाम पवेलियन में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी में भाग लेने के बाद सभी जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बन गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..IMA POP 2022: जांबाज रणबांकुरों ने किए हैरतअंगेज करतब, रोमांचित हो उठे लोग, देखें जोश से भरी तस्वीरें
विज्ञापन


इन्हें मिला अवार्ड

स्वार्ड आफ आनर-  पवन कुमार

स्वर्ण पदक - पवन कुमार

रजत पदक- जगजीत सिंह

रजत पदक टीजीसी - अभिषेक शर्मा

कांस्य पदक - प्रापु लिखित

चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनर- जोजिला कंपनी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें