अपने इसी अंदाज से युवाओं के दिल पर राज करने वाले इस आईएएस की सादगी ही है कि जब वे स्कूल पहुंचे तो बच्चों को देखकर उनसे रहा न गया। उन्होंने किताब उठाई और बच्चों को उन्हीं के अंदाज में पढ़ाने लगे। तस्वीरों में देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
dm deepak rawat
सोमवार को खसरा रुबैला कार्यक्रम में विद्यालय पहुंच जिलाधिकारी रावत ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने बच्चों के साथ कक्षा में बैठकर उनकी पुस्तकों की जानकारी लेने के साथ ही छात्रों से पाठ्यक्रम की कविता, वर्णमाला की बावत भी पूछा।
विज्ञापन
3 of 6
dm deepak rawat
उन्होंने छात्रों से स्वर और व्यंजन लिखवाकर भी उनका ज्ञान परखा। छात्रों द्वारा सही उत्तर दिए जाने पर डीएम ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए स्कूल प्रधानाचार्या तथा शिक्षकों की प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को भी खूब सराहा।
4 of 6
dm deepak rawat
बता दें कि, केंद्र सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सघन अभियान के तहत नौ माह से लेकर 15 साल तक के बच्चों को खसरे तथा रूबैला से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 6
dm deepak rawat
अभियान के पहले दिन जिलाधिकारी दीपक रावत ने ज्वालापुर स्थित प्राथमिक स्कूल पहुंच कर छात्रों का टीकारण कराते हुए जनपद में मिजेल्स रूबेला टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।
जिलाधिकारी रावत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वस्थ समाज का निर्माण जरूरी है। बच्चे हमारे समाज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जो आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अभियान में केवल सरकार, स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों सभी को एक टीम की तरह काम करना है।