फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के पिता ने उत्तराखंड को लेकर कह दी बड़ी बात, जानिए क्या बोले

Mon, 30 Oct 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
yogi father
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड को लेकर एक बड़ी बात कह दी। आगे जानिए क्या कहा उन्होंने...

 
विज्ञापन

2 of 6
yogi father
पौड़ी निवासी सीएम योगी के पिता यहां अखिल गढ़वाल सभा की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तराखंड महोत्सव कौथिग में शामिल होने आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को लेकर काफी कुछ बोला।

 
विज्ञापन

3 of 6
yogi father
उन्होंने अमर उजाला से खास बात चीत में कहा कि, उत्तर प्रदेश में 120 और उत्तराखंड में 20 की रफ्तार से काम हो रहा है। यूपी और उत्तराखंड में बहुत अंतर हैं। उत्तर प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ गया था, लेकिन अब उसे उनके बेटे के रूप में 120 की रफ्तार से विकास कार्य करने वाला मुख्यमंत्री मिला है।

 

4 of 6
yogi
उनके बेटे ने सत्ता संभालते ही यूपी की शासन व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को भी इसी रफ्तार से काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां स्थिति यूपी की तरह खराब नहीं है। स्थिति इतनी बिगड़ी हुई नहीं हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
cm yogi in varanasi - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनका बेटा यूपी में भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखकर काम कर रहा है। राज्य गठन के 18 साल होने को हैं, इसके बाद भी यूपी और उत्तराखंड की परिसंपत्तियों का मसला न सुलझ पाने के बारे में उन्होंने कहा कि यह मसला अब नहीं सुलझा तो कभी सुलझ नहीं पाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योगी आदित्यनाथ के पिता - फोटो : ANI
उन्होंने बताया कि वह यूपी के मुख्यमंत्री से हाल ही में नजीबाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में मिले थे। उत्तराखंड की जनता ने उन्हें यहां आमंत्रित किया तो उनका बेटा यहां होने वाले समारोह में आ सकता है। राज्य आंदोलनकारियों की हत्या एवं उत्पीड़न के आरोपियों को वर्षों बाद भी सजा न मिलने के बारे में पूछे जाने पर वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें