फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप रे! इतना बड़ा किंग कोबरा, तस्वीरें देखेंगे तो आंखों पर यकीन नहीं होगा

Sun, 25 Sep 2016 10:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
ऋषिकेश के ढालवाला क्षेत्र में एक बड़े सांप के रेंगने की खबर पर वनकर्मी पहुंचे तो देखते ही उनके भी होश उड़ गए। इसके बाद जो हुआ, खुद देखिए...
विज्ञापन

2 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
सांप इतना बड़ा था कि उसे देखते ही वहां पहुंचे वनकर्मियों के मुंह से अचानक निकल पड़ा अरे बाप रे यह तो किंग कोबरा है।
विज्ञापन

3 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
फिर क्या था एक सांप पकड़ने वाले बाबर सिद्दीकी को बुलाया गया। लेकिन सांपों के इस राजा को पकड़ना कहां आसान था।

4 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
इस दौरान उसकी फुफकार इतनी तेज थी कि लोग दहशत के मारे पीछे भाग जा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद कोबरा को बोरी में बंद किया।
विज्ञापन

5 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
वनक्षेत्राधिकारी गंगासागर नौटियाल ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की रात सूचना मिली कि वार्ड चार, ढालवाला में चंद्रमोहन के खेत में काफी लंबा सांप है।
विज्ञापन

6 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो सांप को देख चौंक गए। बताया कि यह किंग कोबरा है, जो यहां कम ही पाया जाता है।
विज्ञापन

7 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
गौरतलब है कि किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांप में से एक है। यह भारत समेत दक्षिण एशियाई देशों में पाया जाता है।

8 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
इतने बड़े किंग कोबरा को देख वनकर्मियों के हाथ पांव फूल गए।

9 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
आईडीपीएल क्षेत्र से सांप पकड़ने में एक्सपर्ट बाबर सिद्दीकी को बुलाया गया।

10 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
सिद्दीकी ने बमुश्किल किंग कोबरा को पकड़ा, तब आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।

11 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
पकड़े गए कोबरा की लंबाई करीब 12 फुट थी। यह दुर्लभ प्रजाति के जीवों में शाम‌िल है।

12 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
यहां यह बात जानने लायक है कि किंग कोबरा दुनिया का इकलौता ऐसा सांप है जो घोसले में अंडे देता है।

13 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
देहरादून में वन्यजीव विशेषज्ञों ने इसका घोसला खोजा था जिसमें अंडे भी पाए गए थे।
विज्ञापन

14 of 14
king kobra in rishikesh - फोटो : ManishAgrawal/AmarUjala
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह किंग कोबरा को सौफूटी घने जंगल में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें