फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था का संगम: मुल्तान जोत यात्रा में दिखा 'लघु भारत' का नजारा, लोगों ने गंगा में खेली दूध की होली

Mon, 12 Aug 2019 11:47 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में मुल्तान जोत - फोटो : अमर उजाला
देशभर से हरिद्वार पहुंचे मुल्तान समाज के लोगों ने मुल्तान जोत महोत्सव धूमधाम से मनाया। मुल्तान जोत यात्रा पर राष्ट्रवाद का रंग साफ नजर आया। हाथों में तिरंगे लिए यात्री भारत माता की जयघोष करते हुए चल रहे थे। केंद्र सरकार की ओर से जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का सभी ने समर्थन किया। यात्रा के आयोजक महेंद्र नागपाल ने बताया कि यात्रा में शामिल सभी लोगों ने केंद्र सरकार के इस निर्णय को राष्ट्रहित में बताया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार में मुल्तान जोत - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह बड़ी संख्या में हरकी पैड़ी पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा का दुग्धाभिषेक किया और दूध की होली खेली। शाम के समय मुल्तान जोत यात्रा निकालकर उसे गंगा में प्रभावित की और सुख समृद्धि की कामना की। महोत्सव में भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार में मुल्तान जोत - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह को अखिल भारतीय मुल्तान युवा महासभा की ओर से आयोजित जोत महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग हरकी पैड़ी पर एकत्र हुए। श्रद्धालुओं ने गंगा को दूध चढ़ाया और इसके बाद दूध की होली खेली। युवा महासभा के के प्रधान पूर्व विधायक महेंद्र नागपाल के नेतृत्व में लोगों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए मां गंगा का अभिषेक किया। 

4 of 5
हरिद्वार में मुल्तान जोत - फोटो : अमर उजाला
शाम को सात बजे मुख्य जोत यात्रा खड़खड़ी स्थित चावला भवन से प्रारंभ हुई यात्रा में शामिल कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए चल रहे थे। रास्ते भर जगह-जगह आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा। हरकी पौड़ी पहुंचकर सभी ने सुख समृद्धि की प्रतीक मानी जानेवाली जोत को मां गंगा में प्रवाहित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिद्वार में मुल्तान जोत - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, दिल्ली के डिप्टी मेयर योगेश वर्मा, लता सोढ़ी, सूरज वाधवा, आचार्य विजय दहिया, तिलकराज कटारिया, ओमप्रकाश, अशोक नागपाल, जेआर अरोड़ा, सुरेंद्र बजाज, सतपाल अरोड़ा, दीपक गांधी, गौरव अरोड़ा आदि मौजूद रहे। मुल्तान जोत यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण और सफाई का भी संदेश दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें