फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Hevay Rain: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन.... तबाही की तस्वीरें बेहद डरावनी

Sat, 27 Jul 2024 02:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 5
केदारनाथ मार्ग पर पहाड़ी से भारी भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड में भारी बारिश-भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। टिहरी घनसाली में मां-बेटी की मौत हो गई। तो वहीं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से भूस्खलन की बेहद डरावनी तस्वीर सामने आई। नदियों के रौद्र रूप में कई मकान, भवन समा गए।



ये भी पढ़ें...Gangotri Dham:  नदी का रौद्र रूप...दीवार तोड़ आश्रम में घुसा पानी, साधु संतों की जान पर बन आई, किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग शटल पार्किंग के ऊपर से चट्टान गिरने की सूचना मिली। कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पहले से ही सभी यात्रियों को सतर्क कर दिया गया था। यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा कुछ समय के लिए बाधित है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केदारनाथ मार्ग पर पहाड़ी से भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए भारी भूस्खलन से यहां लोगों में दहशत है। 


 
विज्ञापन

3 of 5
गंगोत्री में भागीरथी शिला के पास पहुंचा भागीरथी का जलस्तर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोत्री में भागीरथी शिला के पास भागीरथी का जलस्तर पहुंच गया। 

4 of 5
भागीरथी का जलस्तर बढ़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गंगोत्री धाम पर भागीरथी नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी के तेज बहाव में शिवानन्द कुटीर आश्रम का गेट बह गया। इसके साथ ही सुरक्षा दीवार भी टूटने से आश्रम में पानी घुस गया।

ये भी  पढ़ें...Chamoli:  हाईवे के पास कार खाई की ओर लटकी कार, नदी में गिरा चालक लापता, बदरीनाथ यात्रा से लौट रहे थे पति-पत्नी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बारिश-भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साधु संत और मजदूर आश्रम की यहां जान पर बन पाई। पुलिस व एसडीआरएफ जवानों द्वारा आश्रम के पीछे पहाड़ी से आश्रम में घुस कर दस साधु संतों व मजदूरो को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान गंगोत्री मन्दिर प्रांगण में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें