आपके राशन की दुकान का बदलना शुरू हो गया है। उत्तराखंड के पौड़ी जिले में डीएम ने राशन डीलरों को निशुल्क लैपटॉप और प्रिंटर दे दिए हैं। जिला पूर्ति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डीएम सुशील कुमार ने 272 राशन डीलरों को लैपटॉप और प्रिंटर दिए।
विज्ञापन
2 of 5
राशन डिपो
इस दौरान डीएम ने कहा कि राशन की दुकानें अब कॉमन सर्विस सेंटर बनेंगी। इन सेंटरों से उपभोक्ताओं को राशन के साथ ही जाति, आय प्रमाणपत्र सहित विभिन्न तरह की 200 सेवाएं भी मिलेंगी। दूरस्थ क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन के माध्यम से लोग अपना इलाज भी करा सकेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
ration
- फोटो : google
ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में जिले के दूरदराज के राशन विक्रेता शामिल हुए। डीएम सुशील कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत एक ही जगह लोगों को कई सुविधाएं मिल सकेंगी। राशन की दुकानें अब कॉमन सर्विस सेंटर बनेंगी। एक ही केंद्र में शिक्षा, रोजगार, रेलवे, पानी बिल एवं तमाम प्रमाणपत्र मिलेंगे साथ ही दूरदराज के लोग टेलिमेडिसिन (वीसी) के जरिए से अपना इलाज भी करा सकेंगे।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोगों को प्रमाणपत्रों के लिए तहसील और ब्लॉक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। महिला, किशोरियों के लिए सैनेट्री नैपकीन का काम भी किया जा सकता है। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को इस संबंध में डीलरों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
वहीं जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी ने कहा कि जिले के 845 राशन डीलरों को लैपटॉप, प्रिंटर एवं बायोमीट्रिक मशीन दी जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह, डीपीआरओ एमएम खान, पूर्ति निरीक्षक विजय डोभाल, राकेश पंत, शैलेंद्र बडोला, हेमेंद्र कुमार, रमेश चंद्र तड़ियाल और सीएससी प्रबंधक हरीश नेगी आदि मौजूद रहे।