फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड: कई मौतों के बाद अब घर-घर हो रही बीमार ग्रामीणों की खोज, लेकिन सामने तक आने से डर रहे लोग

Mon, 12 Sep 2022 09:13 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 6
जहरीली शराब मामले के बाद गांव में मुनादी के लिए गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार में शराब पीने से बीमार हुए लोग चिकित्सकों के सामने आने से कतरा रहे हैं। सोमवार को भी मेडिकल टीम गांवों में पहुंची, लेकिन कोई इलाज करवाने सामने नहीं आया। पुलिस ने मुनादी करवाकर घर-घर जाकर बीमार लोगों की तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। सोमवार को सूखा सिंह और देवेंद्र की मौत उनकी खुद की लापरवाही से हुई। यदि समय पर इलाज करवाने सामने आ जाते तो उसकी जान बच सकती थी। 

कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में बंटी मौत: ग्रामीणों को मरता देख डरे आरोपी, पुलिस के डर से बाथरूम में बहा दी थी शराब

मालूम हो कि रविवार को दोनों गांवों में मेडिकल टीम पहुंची थी। कैंप लगाने के बाद भी कोई अपनी जांच और उपचार करवाने के लिए नहीं पहुंचा था। सोमवार को एक बार फिर से  फूलगढ़ और शिवगढ़ में सीएमओ डा. खगेंद्र कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम पहुंची।

हरिद्वार जहरीली शराब कांड: दो और ग्रामीणों ने तोड़ा दम, सगे भाइयों की मौत से परिवार में मचा कोहराम

एसडीएम पूरन सिंह राणा और पथरी पुलिस ने गांवों में मुनादी करवाई। ग्रामीणों से अपील की गई कि वह अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं। इसके बाद भी कोई सामने नहीं आया। माना जा रहा है कि ग्रामीणों को डर है कि कहीं पुलिस उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न कर दे। 

एलआईयू के कर्मचारी भी अपने स्तर से गांवों में बीमार लोगों को ढूंढ रहे हैं। रविवार को एलआईयू की रिपोर्ट के आधार पर ही सूखा सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूखा सिंह की तबीयत खराब होने के बाद भी वह इलाज करवाने आगे आने से डर रहा था। इसी तरह देवेंद्र को भी रविवार को भर्ती कराया गया। इलाज में देरी होने से दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन

2 of 6
जहरीली शराब मामले के बाद गांव में मुनादी के लिए गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस मामले में अब तक 12 लोग दम तोड़ चुके हैं। एक ग्रामीण अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। शिवगढ़ ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद की महिला प्रत्याशी बबली के पति बिजेंद्र की ओर से ग्रामीणों को जहरीली कच्ची शराब पिलाई गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
जहरीली शराब मामले के बाद गांव में मुनादी के लिए गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शराब पीने से शुक्रवार को तेजपाल निवासी फूलगढ़ और इश्मपाल निवासी शिवगढ़ की मौत हो गई थी। परिजनों ने सामान्य मौत समझकर उनकी अंत्येष्टि कर दी लेकिन शनिवार को पांच मौतें होने से गांव से लेकर प्रदेश में हड़कंप मच गया।

4 of 6
गांव में एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
मरने वालों में फूलगढ़ के बिरम सिंह, राजू, अमरपाल, अरुण और शिवगढ़ के मनोज शामिल थे। इन सभी को बिजेंद्र ने शराब पिलाई थी। शराब पीने वाले कई अन्य ग्रामीण बीमार हो गए थे। रविवार को आशाराम निवासी फूलगढ़ की घर पर ही मौत हो गई। रूप सिंह निवासी शिवगढ़ और अजय निवासी फूलगढ़ ने अस्पताल में दम तोड़ा था। 
विज्ञापन

5 of 6
हरिद्वार में जहरीली शराब से मौत के बाद पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह एम्स में भर्ती सुखपाल सिंह उर्फ सूखा निवासी शिवगढ़ और देवेंद्र पुत्र बीरबल निवासी दुर्गागढ़ की भी मौत हो गई। देवेंद्र को रविवार रात को पहले बंगाली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से एम्स रेफर किया गया। करण पाल निवासी फूलगढ़ अभी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरिद्वार में जहरीली शराब से मौत के बाद पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
जहरीली शराब कांड में प्रशासन ने अब तक सिर्फ सात लोगों की मौत होने का दावा किया है। एसडीएम पूरन सिंह राणा ने दावा किया कि जहरीली शराब पीने से शिवगढ़, फूलगढ़ और दुर्गागढ़ के सात ग्रामीणों की मौत हुई है। बाकी चार की मौत बीमारी और एक ग्रामीण की मृत्यु आपसी मारपीट में घायल होने से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें