उत्तराखंड में पहाड़ पर उभरी हनुमान की आकृति, देखने वालों की लगी भीड़
Fri, 07 Oct 2016 12:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
hanuman face
बदरीनाथ धाम से 14 किमी. दूर सतोपंथ जाने वाले मार्ग में पहाड़ी पर उभरी हनुमान की आकृति इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।
चारधाम यात्रा
- फोटो : AmarUjala
हनुमान की इस आकृति को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है।
hanuman face
बदरीनाथ से आगे सतोपंथ मार्ग पर सहस्रधारा के सामने एक पहाड़ी की चोटी पर हनुमान के चेहरे जैसी आकृति दिख रही है।
hanuman face
इसके सिर पर मुकुट भी विराजमान है।
hanuman face
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह चोटी बर्फ से ढकी रहती थी, इसलिए यह आकृति पहले दिखाई नहीं दी।
- फोटो : amar ujala
लेकिन इस बार बदरीनाथ आने वाले यात्रियों ने यह आकृति दिखाई देने की बात कही है।
wadia institute
वहीं वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण चट्टान पर आक़ृति बन जाती हैं। यह भी ऐसा ही मामला है।
satopanth
हनुमान की आकृति की वजह से इस बार सतोपंथ यात्रा में भी तेजी देखने को मिली है।