फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी से महंगा हो जाएगा सीएसडी कैंटीन का सामान, कितना जानिए

Sun, 25 Jun 2017 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
csd canteen
जीएसटी लागू होते ही एक जुलाई से आर्मी कैंटीन का सामान पहले जैसा सस्ता नहीं होगा। अभी तक जहां सीएसडी के सामानों में वैट की छूट दी जाती थी, वहीं अब इन सामानों पर वैट की छूट समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

2 of 8
csd
पहले सीएसडी कैंटीन में मिलने वाले सामान वैट में छूट होती थी। साथ ही 15 से 30 प्रतिशत डीलर कमीशन से भी सीएसडी सिर्फ दो या तीन प्रतिशत लेता था। इस तरह वैट और डीलर कमीशन मिलाकर सीएसडी का सामान बाजार भाव से करीब 40 प्रतिशत कम मिलता था। लेकिन, अब एक जुलाई के बाद सीएसडी से बितने वाले सामान पर वैट खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 8
csd
टैक्स की गणना जीएसटी की नई दरों के हिसाब से होगी और कैंटीन के सामान पर सिर्फ डीलर कमीशन की ही छूट मिल पाएगी।

4 of 8
bike - फोटो : choosemybik.com
दोपहिया वाहन कंपनियों ने वाहन की बिक्री बढ़ाने के लिए सीएसडी कैंटीन छूट खत्म होने को एड-कैंपेन का हिस्सा तक बना दिया है। सैनिक बहुल उत्तराखंड में सीएसडी से मिलने वाली छूट काफी लोगों को सीधे तौर पर प्रभावित करेगी।
विज्ञापन

5 of 8
csd
सीएसडी कैंटीन से कॉस्मेटिक सामान की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। अभी तक कॉस्मेटिक सामान 40 फीसदी तक सस्ता मिलता है। जिसमें 14.5 प्रतिशत वैट छूट है। अब ये छूट खत्म होगी और ये सामान 22 फीसदी तक सस्ता मिल पाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
csd
कॉस्मेटिक सामान पर जीएसटी की दर 18 फीसदी तय की गई है, जो कि सीएसडी से सामान खरीददते वक्त चुकाना होगा।
विज्ञापन

7 of 8
csd
इलेक्ट्रानिक्स सामान पर सीएसडी से मिलने वाली 14.5 प्रतिशत की वैट छूट खत्म हो जाएगी। अब 28 फीसदी जीएसटी चुकाना होगा। यानि बाजार में एक हजार रुपये में मिलने वाला इलेक्ट्रानिक्स प्रेस सीएसडी में 395 रुपये तक सस्ता मिलता है। अब जीएसटी से सिर्फ डेढ़ सौ रुपये सस्ता मिल सकेगा।
विज्ञापन

8 of 8
csd
सीएसडी कैंटीन के माध्यम से मिलने वाली शराब भी अब पहले जैसी सस्ती नहीं होगी। शराब पर 32.5 फीसदी वैट छूट भी जीएसटी में पूरी तरह खत्म हो जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें