अगर आप कम पैसे को इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो बैंकों में आपके लिए एक अच्छी स्कीम उपलब्ध है। नौ सितंबर तक किसी भी बैंक में गोल्ड बांड खरीदा जा सकता है। इनमें कम से कम एक ग्राम और अधिकतम 500 ग्राम सोने के बांड खरीदे जा सकते हैं। इसमें अच्छी बात यह भी है कि हर छह माह पर आपको खरीदे गए बांड पर ब्याज भी मिलेगा।
विज्ञापन
2 of 6
gold coin
सरकार ने सभी बैंकों में एक से नौ सितंबर के बीच यह खास गोल्ड बांड स्कीम लांच की है। इसके तहत एक ग्राम सोने का बांड 3150 रुपये का है। यह बांड खरीदने के बाद इस पर हर छह माह पर 2.75 प्रतिशत ब्याज मिलता है। यानी एक साल में 5.50 प्रतिशत ब्याज।
विज्ञापन
3 of 6
सोना तस्करी
आठ साल बाद आपके गोल्ड बांड को वही बैंक उस वक्त के 24 कैरेट सोने के रेट पर खरीद लेगा। पांच साल तक इस बांड को आप बेच नहीं सकते हैं। इसके बाद अगर चाहें तो बाहर बाजार में भी शेयर की तर्ज पर इसे सेल कर सकते हैं।
4 of 6
साोना
- फोटो : अमर उजाला
बैंक में आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसे भरकर उसके साथ पैसा जमा कराना है। 20 हजार तक के बांड खरीदने पर उस बैंक में खाता खुलवाने की जरूरत नहीं है। इससे ऊपर का बांड लेने के लिए खाता खुलवाना होगा। यह खाता सेविंग या करेंट अकाउंट हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
सोने के सिक्के
जमा किए गए पैसे की रसीद आपको मिलेगी। इस रसीद को दिखाकर करीब 15 से 20 दिन बाद आप रिजर्व बैंक से बनकर आए बांड को ले सकते हैं। पंजाब नेशनल बैंक पटेलनगर के चीफ मैनेजर संतोष कुमार के मुताबिक अगर 50 हजार से ऊपर के बांड खरीदते हैं तो इसके लिए पैन कार्ड भी देना होगा। अन्यथा केवल आईडी देकर बांड खरीदा जा सकता है।
सोना हुआ सस्ता, 30 हजार से नीचे आए दाम
- फोटो : Reuters
बांड खरीदने के लिए अनिवार्य शर्त है कि आपको आवेदन पत्र में नॉमिनी का नाम देना होगा। अगर बांड खरीदने वाले की डेथ हो जाती है तो नॉमिनी को इसका लाभ मिलेगा। यह बांड किसी को गिफ्ट नहीं किया जा सकता है। अगर कोई अपना ईमेल आईडी दे दे तो बांड सीधे उसके ईमेल पर ही चला जाएगा। बैंक में पैसा जमा करने की रसीद भी ईमेल एड्रेस पर ही आ जाएगी। (अमर उजाला पाठकों की ओर से इस संबंध में पूछे गए सवालों और उनकी शंकाओं के समाधान के लिए ये जानकारी जुटाई गई है।)