फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सात ऊंची चोटियां फतह करने बाद अब नए मिशन पर जुड़वा बहनें

Fri, 09 Sep 2016 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
tashi nungshi
दुनिया की सात ऊंची चोटियों और नॉर्थ, साउथ पोल को फतह कर विश्व रिकॉर्ड कायम करने उत्तराखंड की पर्वतारोही जुड़वां बहने ताशी-नुंग्शी अब न्यूजीलैंड की सर्वोच्च चोटी माउंट कुक पर फतह करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

2 of 8
tashi nungshi
माउंट एवरेस्ट और सेवन समिट्स पर चढ़ाई करने वाली पहली जुड़वां बहनों के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने वाली उत्तराखंड की नुंग्शी और ताशी मलिक अब न्यूजीलैंड की सर्वोच्च चोटी माउंट कुक पर फतह करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

3 of 8
tashi nungshi
पर्वतारोहण उपलब्धियों के कारण ‘एवरेस्ट ट्विन’ के नाम से मशहूर ये जुड़वां बहनें अभी ‘बेटी बचाओ’ मुहिम से जागरूकता बढ़ाने के लिए ब्रिटेन में हैं।

4 of 8
tashi nungshi
वे इस महीने ब्रिटेन में नुंग्शी ताशी फाउंडेशन के लिए धन जुटाने का अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन

5 of 8
tashi nungshi
उनका अगला लक्ष्य न्यूजीलैंड में सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट कुक को दिसंबर में फतह करने का है। इसमें वे सफल रहीं तो दोनों जुड़वां बहनों के नाम एक और रिकॉर्ड कायम हो जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
tashi nungshi
फाउंडेशन की अध्यक्ष नुंग्शी ने कहा, ‘यह फाउंडेशन आउटडोर, एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्वतारोहण के जरिये भारतीय लड़कियों और महिलाओं का विकास और सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। हमने अपने परिवार के सामर्थ्य के मुताबिक इस मिशन के लिए धन जुटाने और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया है।’
विज्ञापन

7 of 8
tashi nungshi
25 वर्षीया इन जुड़वां बहनों ने सभी महादेशों की सर्वोच्च पर्वत चोटियों पर चढ़ाई करते हुए ‘ग्रांड स्लैम’ पूरा करने के बाद ही पिछले साल इस फाउंडेशन की स्थापना की थी।
विज्ञापन

8 of 8
tashi nungshi
ये उपलब्धियां पाने वाली वे पहली दक्षिण एशियाई महिलाएं बनी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें