फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग: बेलचा-फावड़े से बर्फ हटाने में जुटे 70 मजदूर, दो मई से शुरू होगी यात्रा, तस्वीरें

Thu, 20 Mar 2025 08:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

Kedarnath Dham News: बीते दिनों केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई थी। जिसके बाद से यहां भारी मात्रा में बर्फ जम गई है। वहीं, केदारनाथ की यात्रा दो मई से शुरू होगी। जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
गौरीकुंड-केदारनाथ 16 किमी पैदल मार्ग भी बर्फ से लकदक है। यहां एक से पांच फीट तक बर्फ जमा है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। रामबाड़ा से लिनचोली के बीच 70 मजदूर बेलचा-फावड़े से बर्फ को काटकर चार फीट चौड़ा रास्ता बना रहे हैं। अप्रैल दूसरे सप्ताह तक केदारनाथ पैदल रास्ता खोल दिया जाएगा।

आगामी 2 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा को लेकर बीते 14 मार्च से पैदल मार्ग पर लोनिवि की ओर से बर्फ हटाई जा रही है। पहले चरण में रामबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ हटाई जा रही है।

Chardham Yatra 2025: आ गई तारीख...इस दिन से शुरू होंगे चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण, आधार किया गया अनिवार्य
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
बीते छह दिनों में लोनिवि के मजदूर दो किमी से अधिक क्षेत्र में बर्फ हटाकर रास्ता बना चुके हैं। छोटी लिनचोली से केदारनाथ के बीच बर्फ ज्यादा है, जिससे यहां दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
रामबाड़ा से रुद्रा प्वांइट के बीच टीएफटी चट्टी, हथनी गदेरा, कुबेर गदेरा, भैरव गदेरा और रुद्रा प्वाइंट के समीप विशालकाय हिमखंड पसरे हुए हैं। 

4 of 5
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि चटक धूप में ऊपरी तरफ से बर्फ खिसकने का खतरा सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में कार्य कर रहे मजदूरों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो अप्रैल दूसरे सप्ताह तक केदारनाथ तक पैदल मार्ग खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें