फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: थिथोला में दो पक्षाें में चल रहा था मजाक, अचानक हुआ बवाल, चले लाठी-डंडे... जमकर हुआ पथराव; तस्वीरें

Wed, 19 Mar 2025 04:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

Roorkee New: दो पक्षों के लोग सड़क किनारे खड़े हुए आपस में बातचीत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान मजाक शुरू हो गया। मजाक-मजाक में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कोई कटाक्ष कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
रुड़की में पथराव - फोटो : अमर उजाला
रुड़की के थिथोला गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे मजाक ने बवाल का रूप ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही एक-दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव से गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। साथ ही बवाल में घायल हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को भी हिरासत में लिया है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव थिथोला में बुधवार की दोपहर दो पक्षों के लोग सड़क किनारे खड़े हुए आपस में बातचीत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बीच दोनों पक्षों में बातचीत के दौरान मजाक शुरू हो गया।

Roorkee: ऑटो स्पेयर पार्ट्स बनाने वाली कंपनी में लगी आग, मची अफरातफरी, सामान जलकर राख

मजाक-मजाक में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कोई कटाक्ष कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आए गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
रुड़की में बवाल - फोटो : अमर उजाला
मच गई भगदड़
पथराव से ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि करीब आधा घंटे तक दोनों पक्षों में पथराव होता रहा। इस बीच किसी ने सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर बवाल शांत कराया।
विज्ञापन

3 of 5
रुड़की में बवाल - फोटो : अमर उजाला
आठ लोगों को अस्पताल भिजवाया
वहीं, पुलिस ने बवाल में घायल हुए दोनों पक्षों के आठ लोगों को अस्पताल भिजवाकर उपचार कराया। साथ ही पांच लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि गांव में स्थिति सामान्य है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। साथ ही दोबारा विवाद करने पर दोनों पक्षों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

4 of 5
रुड़की में बवाल - फोटो : अमर उजाला
खुलेआम लहराते रहे धारदार हथियार
थिथोला गांव में बवाल के दौरान एक पक्ष के लोग खुलेआम हाथों में धारदार हथियार लेकर लहराते रहे। कुछ ग्रामीणों ने इनसे हथियार छीनने का प्रयास किया लेकिन यह नहीं माने। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद इन लोगों ने हथियार छिपा दिए। पुलिस हथियारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुड़की में बवाल - फोटो : अमर उजाला
गांव में पुलिस की गई तैनात
थिथोला गांव में बवाल के बाद दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही पुलिस ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रही है। वहीं, बवाल की वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर बवाल में शामिल लोगों को चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें