तिब्बत व्यापार से शुरू हुए गौचर मेले का आज से आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
2 of 5
यह मेला संस्कृति, बाजार, उद्योग तीनों के समन्वय के कारण पूरे उत्तराखंड में लोकप्रिय है। जिले में संस्कृति और तिब्बत व्यापार से जुड़ा गौचर मेला राज्य की सांस्कृतिक विरासत है।
विज्ञापन
3 of 5
इसी कारण से प्रतिवर्ष मेले की भव्यता बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने मेले के आयोजन का जो खाका तैयार किया है, उसमें कई नए कार्यक्रमों को शामिल किया गया है।
4 of 5
मेले में बॉलीवुड स्टार नाइट के साथ ही कई हस्तियों को बुलाया जाएगा। साथ ही फूड फेस्टिवल, योगा कैंप, फिल्म फेस्टिवल भी होगा।
बॉलीवुड प्लेबैक गायिका श्रद्धा पंडित, सूफी गायक वारसी बंधु और इंडिया गॉट टैलेंट के प्रसिद्ध कलाकार हसन रिजवी भी इस बार गौचर मेले में अपनी प्रस्तुतियां देंगे।