20 अप्रैल को महाअभियान, 15 लाख को कनेक्शन
देशभर में 20 अप्रैल को ग्राम समाज अभियान के तहत उज्ज्वला दिवस पर 1500 स्थानों पर प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत का आयोजन होगा। जिसमें 15 लाख महिलाओं को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य गैस कनेक्शन के जरिये महिलाओं को सुरक्षा एवं कुशलता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आर्थिक विकास एवं सशक्तीकरण प्रदान करना है।