घंटाघर स्थित इलाहाबाद बैंक की दूसरी मंजिल में लगी आग से यूपीएस सिस्टम कक्ष जलकर राख हो गया। धुएं का गुबार होने के कारण फायर कर्मियाें को खिड़की और दरवाजा तोड़कर आग पर काबू पाना पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
FIRE
आग में बैंक की कुछ फाइलें भी जल गईं। गनीमत रही कि यूपीएस कक्ष में रखे बैटरे नहीं फटे, वरना अग्निकांड बड़ा हो सकता था। आग में यूपीएस सिस्टम जलकर राख हो गया। बैंक की दूसरी मंजिल में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब धुएं का गुबार दिखाई दिया तो प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस और फायर कर्मियों को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
3 of 5
FIRE
गांधी जयंती होने के कारण बैंक में अवकाश था। लिहाजा धारा चौकी प्रभारी विकास रावत ने अधिकारियों को फोन कर बैंक की चाबी मंगाई। फायर कर्मी दूसरी मंजिल में एजीएम के ऑफिस तो पहुंच गए, मगर धुआं ज्यादा होने के कारण आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा था।
4 of 5
FIRE
फायर कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा और खिड़की तोड़कर पानी की बौछार शुरू की। करीब 40 मिनट तक दो तरफ से पानी डालकर आग पर काबू पाया जा सका।
जिला अग्निशमन अधिकारी शिव प्रसाद ममगईं ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। कुछ फाइलें भी जल गई हैं। आग यूपीएस सिस्टम में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी। कक्ष में करीब 10 बैटरे भी रखे थे, मगर वह फटने से बच गए।