फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, छह भाईयों के घर का सामान स्वाहा

Sat, 06 May 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
गांधी ग्राम में घर शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई है। गोदाम में रखा छह भाइयों के घर का सारा सामान जल गया। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

2 of 6
बाद में दमकल विभाग की कई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक लाखों का सामान जल चुका था। इनमें हाल ही में हुए एक भाई के निकाह में मिला सारा सामान भी जल गया। 
विज्ञापन

3 of 6
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी ग्राम में अख्तर के सात बेटों अकबर, अकरम, अशरफ, मुकर्रम, मुजफ्फर, मुज्जमिल और मुदस्सिर परिवार सहित रहते हैं। इनमें से छह की शादी हो चुकी है। 

4 of 6
हाफिज मुकर्रम का गत 27 अप्रैल को ही निकाह हुआ है। उसके दहेज में मिले सामान सहित अन्य माल भी घर की बराबर में बने गोदाम में रखा था। शनिवार दोपहर साढे़ 12 बजे के करीब गोदाम में बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
जिससे निकली चिंगारी से आग लग गई। परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग नहीं बुझी। सूचना पर फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब 40 मिनट के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
 डेयरी संचालक अकबर का कहना है कि आग फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी, बेड, मेज, कपड़ों समेत लाखों रुपये का सामान जल गया। वहीं अग्निशमन अधिकारी शिव प्रसाद ममगई के मुताबिक शार्ट सर्किट से यह आग लगी है। गांव की गलियां संकरी होने के कारण दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें