फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति को भा गई गढ़वाल की छटा, अरसे और रोट देखकर बोले वाह

Sat, 06 May 2017 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ
विज्ञापन
1 of 6
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के सवा चार घंटे बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भगवान बदरीनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने करीब दो घंटे का समय धाम में बिताया। 
विज्ञापन

2 of 6
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने राष्ट्रपति को रिंगाल की कंडी में रोट और अरसे के साथ ही बदरीनाथ जी के अंग वस्त्र और कपड़े पर उकेरी गई बदरीनाथ की फोटो भेंट की। इस दौरान वे उपहार लेते हुए मुस्कुराए और बोले वाह। 
विज्ञापन

3 of 6
राष्ट्रपति के साथ उनके पुत्र अभिजीत मुखर्जी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और राज्यपाल केके पॉल भी मौजूद थे। राष्ट्रपति एमआई-17 से शनिवार सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर आर्मी हेलीपैड पर पहुंचे। 

4 of 6
राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले ही पुलिस प्रशासन द्वारा सुबह साढ़े छह बजे तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ मंदिर परिसर से हटा लिया गया और दुकानें भी बंद करा दिया गया। राष्ट्रपति विजयलक्ष्मी चौक से मंदिर परिसर तक करीब 200 मीटर पैदल चले। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति के लिए हालांकि पालकी की व्यवस्था की गई थी, लेकिन उन्होंने मंदिर तक पैदल ही जाने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद राष्ट्रपति सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर सिंह द्वार से बदरीनाथ गर्भगृह में पहुंचे और 19 मिनट तक भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बदरीनाथ से विदा लेते वक्त राष्ट्रपति ने नीलकंठ पर्वत के सामने और मंदिर परिसर में फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद राष्ट्रपति 10 बजकर 33 मिनट पर देहरादून के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें