फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikasnagar Encroachment: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, भारी पुलिस बल तैनात, लोगों ने खाली की बस्ती, तस्वीरें

Sun, 19 Mar 2023 01:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
विज्ञापन
1 of 5
बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

शक्तिनहर किनारे अतिक्रमण कर बसी बस्तियों पर आज रविवार को बुलडोजर गरजा। जल विद्युत निगम ने अपनी जमीन को खाली कराने के सारे बंदोबस्त कर लिये हैं। सुबह 07:00 बजे से रात 08:00 बजे तक शक्तिनहर में पानी की सप्लाई नहीं होगी। निगम के उपमहाप्रबंधक ने बताया है कि लोगों के संभावित विरोध को रोकने के लिए जल पुलिस तैनाती की है।

शक्तिनहर किनारे की बस्तियों को जल विद्युत निगम ने शनिवार की सुबह 07:00 बजे नोटिस दिया था। नोटिस में कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर यानी रविवार की सुबह 07:00 बजे तक अतिक्रमण खाली कर दें। उसके बाद निगम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर देगा। इस कार्रवाई में ऐसे सभी निर्माण ढहा दिए जाएंगे, जो निगम की जमीन पर अतिक्रमण करके तैयार किए गए हैं। बता दें कि यह कार्रवाई डाकपत्थर से ढकरानी स्थित पांवटा रोड पुल तक की जाएगी।

600 परिवारों को दिया गया था नोटिस

मालूम हो कि शक्तिनहर के दोनों किनारों पर बस्तियां बसी हुई हैं। उनमें 600 ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने जल विद्युत निगम की जमीन पर अतिक्रमण कर अपने घर और दुकान के निर्माण किए हैं। इन्हीं परिवारों को जल विद्युत निगम अतिक्रमण हटाने की नोटिस देता रहा है। गत दिनों जिलाधिकारी के निर्देश पर जल विद्युत निगम ने एक बार फिर नोटिस दिया। उसी क्रम में इस बार अतिक्रमण पर कार्रवाई लगभग तय है। उधर, ग्रामीणों ने ढकरानी में अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में धरना शनिवार को भी जारी रखा है।

विज्ञापन

2 of 5
पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

पहले के नोटिस को नजरअंदाज करने पर हो रही कार्रवाई

जल विद्युत निगम के शनिवार को दिए नोटिस में कहा गया है कि नहर के किनारों पर मकान बनाकर रह रहे लोगों को कई बार नोटिस दिए गए। सबने हर बार पहले के सभी नोटिस को बार-बार नजरअंदाज किया। इसीलिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। चेतावनी दी गई है कि बस्तियां रविवार सुबह तक खाली कर दें। अन्यथा निगम कार्रवाई करके बस्तियों को खाली कराएगा।

 

विज्ञापन

3 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जल विद्युत निगम ने एक अन्य आदेश जारी करते हुए बिजली परियोजनाओं को पानी की सप्लाई देने वाली शक्तिनहर को भी रविवार को दिनभर बंद रखने को कहा गया। 

4 of 5
पुलिस बल तैनात - फोटो : अमर उजाला
निगम के उपमहाप्रबंधक हेमंत कुमार श्रीवास्तव के नाम से जारी पत्र में कहा गया है कि रविवार को डाकपत्थर से ढालीपुर तक शक्तिनहर के किनारों पर निगम की भूमि पर बसे लोगों के कब्जों को हटाया गया है।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: THDC में हिस्सेदारी की जंग तेज करेगी सरकार, रोहतगी की मदद से सुप्रीम कोर्ट में करेगी मजबूत पैरवी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला
कार्रवाई के दौरान पानी की सप्लाई बंद रखी गई। लोगों के संभावित विरोध को देखते हुए पर्याप्त संख्या में जल पुलिस की तैनाती भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें