रविवार को चांद की तसदीक होने के बाद सोमवार को ईदुल फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। चांद दिखने की घोषणा होते ही लोगों ने एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
2 of 6
eid ul fitr
वहीं सोमवार की सुबह देहरादून सहित उत्तराखंड की मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई और अमन-चैन की दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
3 of 6
eid ul fitr
चकराता रोड स्थित ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 9 बजे अदा की गई। वहीं लोगों से ईद का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई है।
4 of 6
eid ul fitr
मुफ्ती-ए-आजम देहरादून मुफ्ती सलीम ने कहा कि लोगों से अपील है कि हंसी-खुशी के माहौल में ईद मनाएं। लोग साफ दिल से एक-दूसरे से गले मिलें और आपस के गिले-शिक वे हमेशा के लिए भूल जाएं।
विज्ञापन
5 of 6
eid ul fitr
उलमा का कहना है कि रमजान के सख्त रोजे रखने के बाद बंदे को ईद का त्योहार ईनाम के रूप में मिलता है। काजी-ए-शहर मोहम्मद अहमद कासमी ने शहरियों से हंसी-खुशी और भाईचारे के माहौल में ईद मनाने की अपील की है।
गोपेश्वर, रुड़की, हरिद्वार, रुद्रपुर, उधमसिंह नगर सहित अन्य जगहों पर भी ईद की नमाज अदा की गई। जिसके बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।